फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Silo warehouse will secure 0 thousand MT wheat

Basti News: इस बार 50 हजार एमटी गेहूं सुरक्षित करेगा साइलो गोदाम

Mon, 04 Mar 2024 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 04 Mar 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Silo warehouse will secure 0 thousand MT wheat
अनाज भंडारण की समस्या हुई दूर, पड़ोसी जिलों को भी मिलेगा लाभ
विज्ञापन


तीन साल तक सुरक्षित रहेगा गेहूं, भारतीय खाद्य निगम बनवा रहा है गोदाम

संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। गेहूं खरीद शुरू हो चुकी है। जिले में साइलो गोदाम भी परीक्षण के दौर से गुजर कर 50 हजार एमटी गेहूं के भंडारण के लिए तैयार हो गया है। टिनिच रेलवे स्टेशन के पास भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) का यह गोदाम लखनऊ व हापुड़ के बाद प्रदेश का तीसरा सबसे बड़ा गोदाम साबित होगा।



भारतीय खाद्य निगम के गोदामों में अनाज भंडारण क्षमता की कमी और उचित रखरखाव के अभाव में हर साल देश के कई गोदामों में लाखों टन अनाज बारिश एवं चूहों के कारण बर्बाद हो जाते हैं। एफसीआई में रखी गई अनाज की गुणवत्ता ज्यादा दिनों तक बरकरार रखने के लिए बस्ती को साइलो गोदाम की सुविधा मिल गई है। इसके लिए एफसीआई व रेलवे की संयुक्त टीमों ने अपने-अपने जिम्मे के कार्यों को बखूबी निभाया है।
विज्ञापन




तीन माह पहले 23 दिसंबर को साइलो गोदाम में भारतीय खाद्य निगम ने मंडी स्थित गोदाम से पांच हजार टन गेहूं उपलब्ध करवाया था, तब जाकर इसका सफल परीक्षण किया जा चुका है। गोदाम के साइट मैनेजर अतुल डहेखर, लखनऊ एफसीआई के एजीएम सिविल कुंवर कुंज प्रताप, एफसीआई लखनऊ के एजीएम स्टोरेज रूपेश कुमार शॉ, गोरखपुर के मंडल प्रबंधक मनोज कुमार व एनसीएमएल अधिकारी त्रिभुवन बोरा की मौजूदगी में गोदाम का ट्रायल किया गया था। गोदाम निर्माण करने वाली हरियाणा की कंपनी एनसीएमएल के अधिकारी अतुल डहेखर ने बताया कि परीक्षण सफल रहा। अब यह गोदाम भंडारण के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

दूसरे जिलों के गोदामों के सहारे होता था भंडारण



जिले में गेहूं का भंडारण एक बड़ी समस्या बनी रहती है। हर साल औसतन 125 हजार एमटी गेहूं की खरीद होती है, लेकिन भंडारण के लिए आसपास जिलों के अलावा गोरखपुर तक के गोदामों की मदद ली जाती थी।


---





साइलो गोदाम की खूबियां



भारतीय खाद्य निगम के तकनीकी जानकारों के अनुसार, स्टील साइलो गोदाम पूरी तरह कंक्रीट से तैयार हुआ है। उसके अंदर दस-दस हजार एमटी क्षमता वाले बेलनाकार स्टील के पांच टैंक बनाए गए हैं। इसमें न तो नमी होती है और न ही अनाज में रोग लगती है। किसी भी मौसम में इसका तापमान एक जैसा ही रहेगा। मौसम के अनुसार भंडारण गृहों का तापमान स्वतः नियंत्रित हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed