फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Sign boards will be installed to identify villages along the highway.

Basti News: हाईवे किनारे गांवों की पहचान के लिए लगेंगे साइन बोर्ड

Sun, 14 Dec 2025 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Sign boards will be installed to identify villages along the highway.
बस्ती। नेशनल हाईवे और राजमार्गों समेत ग्रामीण मार्गों किनारे स्थित गांवों की पहचान के लिए साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। इनमें सड़क की दूरी भी प्रदर्शित होगी। इससे लंबी यात्रा कर रहे लोग आवश्यकता अनुसार गांव के आसपास स्थित ढाबा समेत अन्य प्रसाधन का उपयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन

लखनऊ-गोरखपुर एनएच 28 हाईवे पर स्थित कई गांव मशहूर हैं। लेकिन, साइन बोर्ड हाईवे के किनारे वाले गांवों में नहीं लगे हैं। इससे यात्रा करने वाले यात्री संबंधित स्थल की खोज करने में परेशान हो जाते हैं।
विज्ञापन

साथ ही गांव से होकर गुजरी कई सड़कों पर बोर्ड नहीं लगे हैं। अब इसके लिए कप्तानगंज के विधायक कवींद्र चौधरी ने लोक निर्माण विभाग और एनएचएआई की ओर से निर्मित एवं अनुरक्षित सड़कों के समीप स्थित गांव में बोर्ड लगाने को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र में कहा है कि गांवों की पहचान के लिए सड़कों पर मार्गदर्शक या सूचक बोर्ड (साइन बोर्ड) के न होने के कारण बाहरी आगंतुकों, वाहन चालकों, यात्रियों, और आपातकालीन सेवाओं (एम्बुलेंस, अग्निशमन वाहन आदि) को इन गांवों तक पहुंचने में कठिनाई होती है, विशेष रूप से रात्रि के समय या बारिश के मौसम में यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है, जिससे कई बार दुर्घटनाएं और असुविधाएं उत्पन्न होती हैं।

संकेत बोर्ड (साइन बोर्ड) न होने से उचित मार्गदर्शन नहीं मिल पाता है इससे न केवल जनसुविधा बाधित होती है, अपितु कई बार भ्रम की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है। पत्र के बाद शासन के उप सचिव रिपुंजय गुप्ता ने पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर को आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है। पत्र में कहा है कि हाईवे और अन्य मार्गों पर जरूरत के हिसाब से संकेत बोर्ड लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed