फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Siddharthnagar News : Husband beats up Adhamra, reaches private part injuries

Basti News: पति ने पीटकर किया अधमरा, प्राइवेट पार्ट में पहुंचाई चोट

Thu, 20 Nov 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 20 Nov 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Husband beats up Adhamra, reaches private part injuries
- बृजमनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में है पीड़िता का मायका
विज्ञापन


- अभी कुछ दिन पहले समझौता के बाद मायके से ससुराल आई थी विवाहिता

- दहेज के लिए घिनौनी हरकत करने और दरिंदगी करने की बात आ रही सामने
- माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत से जूझ रही पीड़िता
सिद्धार्थनगर। लोटन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को उसके पति और ससुर ने ऐसी यातना दी कि उसकी हालत बयां नहीं की जा सकती।
गंभीर रूप से घायल महिला को माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, वह जिंदगी और मौत से जूझ रही है। पीड़िता कुछ भी बोलने की हालत में नहीं है। वहीं, विवाहिता के भाई ने आरोप लगाया कि पिटाई करने के साथ ही महिला के प्राइवेट पार्ट में भी चोट पहुंचाई गई है। पीड़िता दिव्यांग भी बताई जा रही है। उसका मायका महराजगंज जनपद बृजमनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में है। पुलिस ने भाई की तहरीर पर पति पर हत्या के प्रयास और अन्य धाराओं में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


घटना कैसे हुई, डर और खामोशी का टूटा हुआ दामन
मायके पक्ष के अनुसार, करीब 10 साल पहले पीड़िता की शादी सिद्धार्थनगर जनपद के लोटन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। आरोप है कि ससुराल के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। पीड़िता कुछ दिन पहले ही समझौता होने के बाद ससुराल वापस लौटी थी। परिवार को उम्मीद थी कि अब सब ठीक हो जाएगा, लेकिन हुआ इसके उलट। ससुराल पहुंचते ही उस पर फिर से दहेज का दबाव बनाया जाने लगा। आरोप है कि पति और ससुर ने मिलकर न केवल उसकी पिटाई की बल्कि उसके साथ अमानवीय हरकत करते हुए उसके प्राइवेट पार्ट में चोट पहुंचाई। जानकारी हाेने के बाद 17 नवंबर की शाम को पीड़िता का भाई उसको लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गया। हालत नाजुक हाेने के कारण माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला इस समय बोलने की हालत में नहीं है। कुछ पूछने पर केवल उसकी आंख से आंसू बह रहा है। पीड़िता के तीन बच्चे भी हैं। पीड़िता के पिता का यह भी आरोप है कि एक साल पहले पति ने पिटाई करके उसे मायके लाकर छोड़ गया था। इसके बाद से महिला मायके में ही रही थी। दीपावली के पहले पति गांव आया और ससुराल लेकर चला गया। इसके बाद फिर महिला का प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़िता के पिता का कहना है कि बेटी की शादी को 10 साल हो गए, लेकिन ससुराल के लोग हमेशा उसे प्रताड़ित करते रहे। आज इस स्थिति में पहुंचा दिया कि बेटी जिदंगी और मौत से जूझ रही है।

महिला की हालत नाजुक

माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के मुताबिक, पीड़िता को काफी चोटें लगी हैं। उसका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर ने बताया कि शुरुआती जांच में प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट के संकेत मिले हैं, यह बर्बर मारपीट को दर्शाता है। डॉक्टराें की टीम इलाज करने में जुटी हुई है। लेकिन उस की हालत नाजुक बनी हुई है।



मामले में शिकायती पत्र मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पति पर हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

-प्रशांत कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed