फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Shuttering work since 10 years

Basti News: 10 साल से शटरिंग का काम करके परिवार पाल रहे थे राम लौट

Fri, 03 Nov 2023 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 03 Nov 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Shuttering work since 10 years
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महराजगंज (बस्ती)। छत गिरने से हुई राम लौट की मौत से पूरा परिवार बिखर गया। दिवंगत अपने घर का इकलौता कमाऊ पूत था। पूरे गांव में मातम का माहौल है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और गांव के लोग भानपुर के लिए निकल पड़े। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर हर किसी के आंखों भर आईं। राम लौट बेहद सरल और मिलनसार युवक था।

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खजुहा गांव निवासी राम लौट चौधरी मां-बाप के इकलौती संतान थे। 20 साल पहले इनके पिता राम अछैबर की मौत हो गई थी। 15 साल पहले माता गया देवी ने भी साथ छोड़ दिया था। बचपन से मेहनत-मजदूरी कर अपनी गृहस्थी को कायम रखा था।
विज्ञापन

पिछले दस साल से राम लौट शटरिंग का काम करके परिवार का गुजारा करते थे। उनकी शादी कप्तानगंज थाना क्षेत्र के टिकरिया गांव में अनिता के साथ हुई थी। राम लौट के परिवार में पत्नी अनिता देवी और चार बच्चे हैं। बड़ी बेटी खुशबू (19 ), दूसरे नंबर पर दीपक कुमार (17), रीतू ( 14) और सबसे छोटा बेटा मनीष कुमार (13 ) है। सभी बच्चे अभी पढ़ाई कर रहे हैं। पिता की मौत से सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। बातचीत करने पर गांव के पूर्व प्रधान कपिलदेव चौधरी, रघुनाथ चौधरी, राम सुरेश चौधरी भी फफक कर रो पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed