फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Shri Ramlila Mahotsav started, children did a wonderful staging

Basti News: श्री रामलीला महोत्सव का हुआ शुभारंभ, बच्चों ने किया अद्भुत मंचन

Fri, 27 Oct 2023 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Shri Ramlila Mahotsav started, children did a wonderful staging
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। सनातन धर्म संस्था के संयोजन बृहस्पतिवार को बस्ती क्लब परिसर में देर शाम श्री रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथियों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस दौरान वैदिक मंत्रों की वर्षा हुई। आयोजन स्थल पर रामधुन की गूंज हुई।
श्री रामलीला के प्रथम दिन श्री नारद मोह, विश्वमोहिनी संवाद, पृथ्वी की पुकार के बाद श्रीराम जन्म से मुनि आगमन तक सजीव मंचन हुआ। रिपब्लिक स्कूल कप्तानज के बच्चों ने सबसे पहले नारद मोह प्रसंग की अद्भुत लीला प्रस्तुत की। भगवा भेष में सजे- धजे बच्चे जब अपनी- अपनी भूमिका के साथ मंझे कलाकारों की तरह प्रस्तुत हुए तो पंडाल तालियों से गूंज उठा। श्री नारद जी का विश्वमोहिनी संवाद कार्यक्रम देर तक सराहा गया। पृथ्वी माता का देव लोक पहुंचकर श्री नारायण के अवतार की मनुहार लोगों को मंत्र मुग्ध किए रहा। इसके बाद सीडीए एकेडमी के बच्चों से प्रभु श्रीराम के जन्म से लेकर मुनि आगमन तक की लीला का सजीव मंचन किया।
विज्ञापन

बच्चों की प्रस्तुति पर बीच-बीच में जय श्रीराम के गगनभेदी उद्घोष होते रहे। इस दौरान अतिथियों ने कहा कि प्रभु श्रीराम के जीवन से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। श्री रामलीला मंचन घर-घर में मनुष्यता की स्थापना करेगा। इस कार्यक्रम से विभिन्न स्कूलाें के बच्चों को जोड़कर आदर्श समाज की स्थापना की नींव तैयार की जा रही है। इससे पहले अरविंद त्रिपाठी, शत्रुघ्न प्रसाद दुबे, अखिलेश दुबे, कैलाशनाथ दुबे, कर्नल केसी मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र आदि ने दीप प्रज्ज्वलन किया। कार्यक्रम का संचालन अनुराग शुक्ल एवं पंकज त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर डॉ. वीरेंद्र त्रिपाठी, भाजपा नेता गोपेश्वर त्रिपाठी, अजय नारायण, आशीष शुक्ल, अनूप त्रिपाठी, राखी दूबे, सुनीता मिश्रा, नीलम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed