फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Shri Krishna had incarnated to destroy Kansa.

Basti News: कंस का नाश करने के लिए अवतरित हुए थे श्रीकृष्ण

Thu, 12 Dec 2024 12:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 12 Dec 2024 12:53 PM IST
विज्ञापन
Shri Krishna had incarnated to destroy Kansa.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कप्तानगंज। कप्तानगंज विकास खंड के दुबौली दुबे गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन भगवान कृष्ण के जन्म लेते ही खूब बधाइयां बजीं। महिलाओं ने सोहर गाकर उनकी आरती उतारी।
कथा व्यास पंडित रमेश शास्त्री ने कहा कि धरा धाम पर जब-जब पाप और अत्याचार बढ़ता है, तब भगवान किसी ने किसी रूप में अवतार लेते हैं । कंस के अत्याचार को समाप्त करने के लिए भगवान कृष्ण ने पृथ्वी पर अवतार लिया था। अपने विभिन्न लीलाओं के माध्यम से जनमानस में अपने कर्म के प्रति समर्पण का सुंदर संदेश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगवान ने जन्म लेते ही जनकल्याण के काम शुरू कर दिए। उन्होंने पूतना का वध कर उसके आतंक से लोगों को मुक्ति दिलाई । कालिया नाग का मान मर्दन किया, इसीलिए भगवान कृष्ण के विभिन्न लीलाओं के कारण ही उन्हें लीला पुरुषोत्तम कहा जाता है । कथा व्यास वसुदेव देवकी का कारावास की घटना को भी रोचक ढंग से लोगों को सुनाया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य यजमान राकेश दुबे और सुनीता दुबे ने कृष्ण जन्म के पश्चात उन्हें दुलारते हुए आरती की तो मौजूद सभी लोगों ने बारी-बारी से उनकी आरती । उतारी बज रही बधाईयो से लोग इतने भाव विह्वल हो गए की अपने आप को झूमने से नहीं रोक सके। अखिलेश दुबे, महादेव दुबे, सहदेव दुबे, आकाश राज दुबे, राजाराम तिवारी, बुद्धि सागर दुबे, सत्य प्रकाश पांडे, पवन दुबे, प्रमोद मिश्रा, कमलेश दुबे, प्रशांत मिश्रा, राजकुमार दुबे, मनोज तिवारी, सार्जन चौबे, महेंद्र पांडे, अंश पांडे, वर्षा राज, ऋतुराज, प्रिया, रिया उपस्थित रहे ।र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed