{"_id":"617edf69ce420d3e6f7ec469","slug":"shop-caught-fire-goods-burnt-basti-news-gkp414970776","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में लगी आग, सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में लगी आग, सामान जला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान में लगी आग, सामान जला
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कोतवाली थानाक्षेत्र के मालवीय रोड स्थित फर्नीचर की दुकान में रविवार सुबह तीन बजे आग लग गई। दुकान में रखे मशीन व लकड़ी जल गए।
आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दुकानदार लालजी शर्मा को दी। लालजी ने फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे अग्निशमन वाहन ने घंटे भर बाद आग पर काबू पा लिया। दुकान स्वामी ने कहा कि उनकी दुकान में यह घटना शार्ट सर्किट नहीं, बल्कि द्वेष वश आग लगाई गई है। उन्होंने कुछ लोगों पर आग लगाने की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल शिवाकांत मिश्र ने कहा कि घटना संज्ञान में है। जांच की जा रही है। आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।