फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Shivangi received incentive money from Eklavya Sports Fund

Basti News: एकलव्य क्रीड़ा कोष से शिवांगी काे मिली प्रोत्साहन धनराशि

Wed, 03 May 2023 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 03 May 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Shivangi received incentive money from Eklavya Sports Fund
राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी शिवांगी।
बस्ती। बैडमिंटन खिलाड़ी शिवांगी सिंह को एकलव्य क्रीड़ा कोष से 75 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि मिली है। उन्हें यह धनराशि जूनियर राष्ट्रीय नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप 2022 का सेमीफाइनल खेलने पर सरकार ने दिया है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि शिवांगी को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए यह धनराशि दी गई है।
विज्ञापन


शिवांगी कप्तानगंज ब्लॉक के परिवारपुर खोभ गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने 19-24 दिसंबर 2022 के बीच हुई नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में यूपी की अंडर-19 महिला बैडमिंटन खिलाड़ी के रूप में हिस्सा लिया था। शिवांगी के पिता अमितेश सिंह भी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप खेल चुके हैं। उल्लेखनीय है कि शिवांगी से पहले जिले की दो महिला खिलाड़ियों को दिसंबर 2022 में एकलव्य क्रीड़ा कोष से प्रोत्साहन राशि मिल चुकी है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि हैंडबाल की राष्ट्रीय खिलाड़ी कनिज फातिमा को 75 हजार रुपये और स्मिता को 50 हजार रुपये मिल चुके हैं। कोष से खिलाड़ियों की उपलब्धि के आधार पर प्रोत्साहन धनराशि दिलाने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन

----
योजना में लाभ के लिए करें आवेदन
- खेलों में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर ऊंचाई पर पहुंचने का दम भरने वाले खिलाड़ी एकलव्य क्रीड़ा कोष के तहत आर्थिक सहायता के लिए आवेदन कर सकते हैं। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि ऐसे खिलाड़ी स्टेडियम स्थित कार्यालय में फार्म भरकर जमा कर सकते हैं या अधिकारी के लिए किसी कार्य दिवस में स्टेडियम में स्थित कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed