{"_id":"65e625d576c364d7f20ad149","slug":"shiv-procession-will-pass-through-the-south-door-basti-news-c-207-1-sgkp1006-112457-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: महाशिवरात्रि पर्व पर दक्षिण दरवाजा से निकलगा शिव बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: महाशिवरात्रि पर्व पर दक्षिण दरवाजा से निकलगा शिव बरात
Tue, 05 Mar 2024 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 05 Mar 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
- तैयारियां पूरी भव्य झांकी के साथ होगा कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। महाशिवरात्रि पर्व पर 42 वां शिव बरात 8 मार्च को शाम दक्षिण दरवाजा चौराहा से निकाली जायेगी। बरात मंगल बाजार, पाण्डेय बाजार होते हुये अन्नपूर्णा रसोई पर आकर समाप्त होगी। यह निर्णय सोमवार को राघवेन्द्र प्रसाद मिश्र की अगुवाई में अन्नपूर्णा रसोई पर आयोजित बैठक में लिया गया। पर्व की तैयारी को लेकर मिश्र ने कार्यक्रम के सदस्यों को जिम्मेदारी दी। यह जानकारी देते हु मिश्र ने बताया कि अन्नपूर्णा रसोई एवं मातृशक्ति सेवा मण्डल की ओर से शिव बारात भव्य होगी। इसमें 28 प्रकार की झांकियां शामिल की जा रही हैं। यह श्रद्धालुओं के लिये प्रमुख आकर्षण का केन्द्र का रहेंगी। इसमें रामलला का मंदिर, शिव ताण्डव, शिवभष्म आरती, कंकाल की सवारी, राधा कृष्ण, हनुमान, नारद की झांकी का प्रदर्शन प्रस्तावित है। शिव बारात का शहर के प्रमुख स्थानों पर पुष्पवर्षा के साथ स्वागत होगा साथ ही भंडारा भी आयोजित किया। शिव विवाह अन्नपूर्णा रसोई पर वैदिक रीति रिवाजों से होगा। कार्यक्रम में जौनपुर जिले जेल के सपरिन्टेडेन्ट एसके पाण्डेय शामिल होंगे। इस मौके पर विष्णु गुप्ता, हरिमोहन वर्मा, श्याम गुप्ता, मनोज तनेजा, श्रवण पांडेय आदि मौजूद रहे।