{"_id":"5e03ac378ebc3e87b57f42c6","slug":"shikshak9999-basti-news-gkp334703736","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल-बाल बचा कार सवार शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल-बाल बचा कार सवार शिक्षक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाल-बाल बचा कार सवार शिक्षक
बभनान (बस्ती)। गन्ना लदे ट्रक ने कार सवार शिक्षक को चपेट में ले लिया। शिक्षक समेत उसका परिवार हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बच गया। मौके पर पहुंचे बभनान चौकी केपुलिसकर्मियों ने ट्रक चालक समेत गाड़ी को कब्जे में ले लिया।
बुधवार दोपहर बभनान चीनी मिल पर गन्ना लादकर आ रहे ट्रक ने गौर थानाक्षेत्र के हरैया बस स्टैंड चौराहे पर एक कार को चपेट में ले लिया ।कार में बैठा उसका परिवार डर गया। आसपास के लोगों के गुहार पर चालक ने ब्रेक लगाकर ट्रक रोक दिया। इससे बड़ा हादसा होते-होते बच गया। गोंडा जनपद के छपिया थानाक्षेत्र अंतर्गत हथियागढ़ निवासी कृष्ण कुमार सोनी ने बताया कि वह शिक्षक हैं। परिवार के सदस्य को इलाज के लिए बस्ती ले गए थे। घर लौट रहे थे। इस बाबत चौकी प्रभारी अरविंद कुमार यादव ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।