फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Shehnai started resonating in Sahalag... business picked up again, market became more vibrant

Basti News: सहालग में गूंजने लगी शहनाई... फिर उछला कारोबार, बाजार में बढ़ी रौनक

Mon, 18 Nov 2024 12:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Shehnai started resonating in Sahalag... business picked up again, market became more vibrant
शादी में इस्तेमाल होने वाले डाल, मौकर आदि की सजी दुकान- संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। सहालग शुरू होते ही कारोबार में फिर से उछाल आया है। शादी-ब्याह के कारोबार से जुड़े सभी छोटे-बड़े व्यवसायियों के रोजी-रोटी का जुगाड़ फिर से हो गया है। चार महीने से उन्हें इसका इंतजार था। इस सीजन में जिले में चार हजार से अधिक शादियां होनी है।
लगन के दिनों में ऐसा कोई मुहूर्त नहीं जिस दिन दो-तीन सौ से कम शादियां हों। बैंक्वेट हाल, होटल, टेंट, बैंड बाजा और घोड़ा बग्गी, आतिशबाजी के लिए लोगों ने एडवांस बुकिंग करा रखी है। लग्जरी कार, बस भी खूब बुक किए गए हैं। कुछ बरात पार्टी में इस बार दूल्हे राजा विक्टोरिया और बाहुबली बग्घी पर सवार होकर निकलेंगे। बड़े- बड़े प्रतिष्ठान और छोटे कारोबारी लगन में अधिक से अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में हर जतन किए हुए हैं। कपड़ा, आभूषण, ऑटोमोबाइल कारोबार में जहां तेजी आई है, वहीं शादी-ब्याह के चलते बुटीक, शृंगार, कुम्हार, धरिकार, हलवाई, बावर्ची से जुड़े कारोबार भी उछाल मार रहे हैं।
विज्ञापन

गांधीनगर क्षेत्र की बाटा गली और मंगल बाजार की गली धरिकार गली आजकल ग्राहकों से गुलजार है। यहां आकर्षक सिंदूर दान, कच्चा धागा, सिंदुर, मऊर, सेहरा आदि की बिक्री बढ़ी हुई है। कारोबारी राम उजागिर बताते हैं कि लगन में ही उनका व्यापार चमकता है। ब्याह की वेदी पर प्रयुक्त होने वाले सामग्री की बिक्री बढ़ी हुई है। इस बार राजस्थानी एवं मेवाड़ी सेहरा दो से तीन हजार रुपये तक बेचा जा रहा है। वहीं त्रिपाठी गली और शालीमार की गली में लेडीज शृंगार की दुकानों पर भी भीड़ बढ़ी हुई है। महिलाएं एक से बढ़कर एक शृंगार से जुड़े सामानों की खरीदारी कर रही है। बर्तन, मिठाई का भी कारोबार तेज हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भी हो रही खरीदारी : कपड़े, बर्तन, गिफ्ट, इलेक्ट्रानिक उत्पाद की दुकानों में ग्राहकों की भीड़ है। इलेक्ट्रानिक सामग्रियों के विक्रेता अनूप कुमार ने बताया कि शादी के मद्देनजर लोग एसी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, गीजर, टीवी आदि की बुकिंग एडवांस कर रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed