{"_id":"67b4d804c50df056730c6e47","slug":"she-kept-writing-her-inner-conflict-in-her-diarysoni-lost-to-the-circumstances-basti-news-c-207-1-sgkp1006-132258-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: डायरी में लिखती रही मन का अंतर्द्वंद्व...हालात से हार गई सोनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: डायरी में लिखती रही मन का अंतर्द्वंद्व...हालात से हार गई सोनी
Wed, 19 Feb 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 19 Feb 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
खुदकुशी करने वाली छात्रा के बस्ते में मिली डायरी ने खोले कई राज
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। हर्रैया थाना क्षेत्र के रमया गांव की छात्रा सोनी की खुदकुशी की वजह बेहद चौंकाने वाली है।। मंगलवार को पुलिस ने उसका बस्ता कब्जे में लेकर जांच की। इसके बाद पुलिस को सारा माजरा समझ में आ गया है। बस्ते में एक डायरी मिली है, उसके पन्नों में खुदकुशी की पूरी कहानी दर्ज है।
पुलिस के अनुसार, सोनी ने कशमकश और अंतर्द्वंद्व की वजह भी खुदकुशी से चार-पांच दिन पहले ही लिख डाला था। हो सकता है कि फंदा लगाने से पहले भी कुछ लिखा हो। उसने लिखा है कि वह अपनी पीड़ा किससे कहे....। बोर्ड परीक्षा सिर पर है, मगर उलझन में तैयारी नहीं हो पा रही है।
डायरी को पढ़ने के बाद एक और सवाल का उत्तर मिल गया, इससे यह समझ में नहीं आ रहा था कि छात्रा के शव को फंदे से उतारकर जमीन पर लिटाने वाला कौन था। क्योंकि उसकी मां लगातार कहती रही कि जब छोटी बेटी को घर भेजा तो शव जमीन पर उसने लिटाया देखा था। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी था कि फंदे से शव को किसने उतारा। डायरी पढ़ने के बाद पुलिस को इसका भी उत्तर मिल चुका है। हालांकि, पुलिस अभी खुलकर कुछ बताने से बच रही है।
विज्ञापन
सीओ हर्रैया संजय कुमार सिंह ने सिर्फ इतना बताया कि डायरी में लिखी बातों की जांच की जा रही है। साथ ही, छात्रा की हैंडराइटिंग का मिलान किया जा रहा है कि डायरी में जो लिखा मिला है वह छात्रा का ही लिखा है।
बता दें कि कक्षा 12 में पढ़ रही सोनी की 24 फरवरी से परीक्षा थी। उसके पिता लालजी रोजी-रोटी के लिए बाहर रहते हैं। घर पर वह मां गुड्डन और दो छोटी बहनों के साथ घर रहती थी। उसकी मां का कहना है कि वह अपनी दो बेटियां शालू व परी के साथ खेत में सिंचाई करने गई थी। कुछ देर बाद उसने परी को भेजा कि जाकर सोनी को बुला ले आओ। कुछ देर में भागती हुई वह वापस लौटी और बताया कि सोनी की लाश जमीन पर पड़ी है। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।