{"_id":"6509f826218ea7102b0530b6","slug":"shaking-spine-kkkkhhhh-basti-news-c-207-1-sgkp1006-4582-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कबरा खास से अजमतपुर की यात्रा में हिल जा रही रीढ़ की हड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कबरा खास से अजमतपुर की यात्रा में हिल जा रही रीढ़ की हड्डी
Wed, 20 Sep 2023 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 20 Sep 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बना मार्ग गड्ढों में तब्दील, आवागमन हुआ दुरूह
संवाद न्यूज एजेंसी
कुदरहा (बस्ती)। प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बना महादेवा विधानसभा में कबरा खास से अजमतपुर को जोड़ने वाला मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। इस मार्ग पर चलने से वाहन के शाॅकर और राहगीरों की रीढ़ की हड्डी हिल जा रही है। यही नहीं, छात्रों की साइकिल आए दिन पंचर हो जा रही है। करीब एक दर्जन गांवों की 30 हजार आबादी को जोड़ने वाले इस मार्ग काे लेकर अब तक न तो जनप्रतिनिधि और न ही विभागीय अधिकारियों ने ठीक कराने की पहल की है। प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत करीब 15 वर्ष पहले बस्ती एवं संतकबीरनगर जनपद के सीमावर्ती गांवों को जोड़ने के लिए 5 किलोमीटर सड़क बनाई गई थी। सड़क के निर्माण में बरती गई अनियमितता के चलते यह सड़क महज 5 सालों में ही जीर्ण-शीर्ण हो गई।
इसके चलते कुदरहा और बनकटी ब्लाक के अलावा संतकबीरनगर के देईसाड को जोड़ने वाली सड़क की स्थिति दयनीय हो गई। अब तो हालत यह हो गयी है कि सड़क पर बने गड्ढों के चलते कहीं गाड़ियों के टायर पंचर हो रहे है, तो कही लोग चोटिल हो रहे हैं। कई लोगों की रीढ़ की हड्डी में दर्द हो गया है।
--
झटके के दर्द से निकल जाते हैं आंसू
सड़क इस कदर टूट गयी है कि इस पर चलने की हिम्मत नही होती है। मजबूरी में यदि लंबा चलना पड़ता है तो इतने झटके लगते हैं कि दर्द के मारे आंखों से आंसू निकल जाते हैं। -इंद्रावती, कबरा खास
विज्ञापन
--
आए दिन लोग हो रहे घायल
आएदिन लोग सड़क पर घायल हो रहे हैं। कोई गाड़ी से गिर जा रहा है तो किसी को गिट्टी छटक कर लग जा रही है। वाहन का पंचर होना आम बात है। दो दिन पहले ही गांव के राम अछैबर बाइक से यहां गिर गए। उन्हें काफी चोट आई है। -मनोरथ, बन्नी गांव
--
जन प्रतिनिधि भी भूल गए
चुनाव में वोट के लिए हमदर्दी दिखाने सभी आते हैं, लेकिन 10 वर्षों से यहां के लोगों का जीवन नरक बन गया है। कोई सुध लेने वाला नहीं हैं। -अतुल, ठोकवा
-- -
प्रशासन शीघ्र कराए मरम्मत
प्रशासन हमारी समस्या को महसूस करे और सड़क की मरम्मत कराए, ताकि आने-जाने में हो रही परेशानी से आम जन को राहत मिल सके। -राघवेंद्र सिंह, कबरा खास
--
टूटी सड़क से प्रभावित गांव
कबरा खास, बन्नी, ठोकवा, बनकटवा, बेकसरी, कडजा, मंझरिया, रौतापार, बेकसरी, अजमत पुर, सिसइ बाबू, सिसई पंडित, सिद्धनाथ एवं कचनी।
-- -
अधिशासी अभियंता बोले
सड़क का निर्माण विभाग ने कराया था, लेकिन उसकी समय सीमा पूरी हो गई है। इसे अब वापस पीडब्ल्यूडी को दे दिया गया है। इसके रख रखाव की पूरी जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी की है। -अंकुर वर्मा, अधिशासी अभियंता, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना