{"_id":"6aaed9abb3460f646a0009cb","slug":"shaheed-express-delayed-by-six-hours-passengers-inconvenienced-basti-news-c-207-1-bst1013-167233-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: शहीद एक्सप्रेस छह घंटे लेट, यात्रियों को हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: शहीद एक्सप्रेस छह घंटे लेट, यात्रियों को हुई परेशानी
विज्ञापन
बस्ती। रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली ट्रेनों के विलंबित होने से शनिवार को यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहीद एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब छह घंटे देरी से बस्ती पहुंची। वहीं, अयोध्या-भटनी मेमो पैसेंजर भी करीब दो घंटे विलंबित रही। ट्रेनों की देरी के कारण यात्रियों को स्टेशन पर घंटों इंतजार करना पड़ा और अपने गंतव्य तक पहुंचने में भी परेशानी हुई।
समय सारणी के अनुसार शहीद एक्सप्रेस के बस्ती स्टेशन पहुंचने का समय सुबह 8:23 बजे है लेकिन शनिवार को ट्रेन करीब छह घंटे देरी से दोपहर 1:30 बजे पहुंची। ट्रेन के इंतजार में यात्री कई घंटे स्टेशन पर बैठे रहे। अयोध्या-भटनी मेमो पैसेंजर के करीब दो घंटे विलंबित होने का असर छोटे स्टेशनों के यात्रियों पर भी पड़ा। गौर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे देवशरण और लवकुश चौधरी ने बताया कि उन्हें जगत बेला जाना था, लेकिन ट्रेन के विलंबित होने से समय से पहुंचना मुश्किल हो गया।
इसके अलावा दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल एक्सप्रेस करीब दो घंटे, बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल करीब ढाई घंटे और नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल एक्सप्रेस करीब चार घंटे विलंबित रही।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि अधिकांश ट्रेनें निर्धारित समय से संचालित हो रही हैं। ट्रेनों की संख्या अधिक होने के कारण दबाव की स्थिति में कभी-कभार कुछ ट्रेनों के संचालन में देरी हो जाती है।