फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   shah will open sansad khel mahakumbh

गृहमंत्री के कार्यक्रम को लेकर होगी कड़ी सुरक्षा

Fri, 12 Nov 2021 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
shah will open sansad khel mahakumbh
शाह करेंगे सांसद खेल महाकुंभ का उद्घाटन, सुरक्षा चाक-चौबंद
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ भी होंगे शामिल, नौ एएसपी, 15 सीओ, 50 इंस्पेक्टर रहेंगे तैनात
- कार्यक्रम से दो घंटे पहले ड्यूटी प्वाइंट पर पहुंचने का दिए निर्देश
- हेलीपैड व कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश के लिए बनाए गए अलग-अलग द्वार
- फ्लीट के अधिकारियों का कोविड टेस्ट अनिवार्य, लगा जांच कैंप
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सांसद खेल महाकुंभ का उद्घाटन करने आ रहे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम के दौरान भारी सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। एपीएन पीजी कालेज स्थित हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके लिए गोरखपुर जोन के विभिन्न जनपदों से फोर्स बुलाई गई है। साथ ही पीएसी, सीआरपीएफ और विशेष कमांडो मुस्तैद रहेंगे। सघन तलाशी के बाद ही कोई भी गेट के भीतर प्रवेश करने पाएगा। एडीजी अखिल कुमार, आईजी राजेश मोदक, डीएम सौम्या अग्रवाल, एसपी आशीष श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारियों ने ड्यूटी संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। कार्यक्रम से दो घंटे पहले सभी को अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर उपस्थित रहने को कहा गया है।
एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम ड्यूटी के लिए नौ एएसपी, 15 सीओ, 50 इंस्पेक्टर, तीन सौ एसआई, 15 सौ कांस्टेबल के अलावा तीन कंपनी पीएसी, एक कंपनी सीआरपीएफ तैनात किया जा रहा है। इसके अलावा सौ ट्रैफिक पुलिस, 250 महिला कांस्टेबल तैनात किया गया है। इसके साथ ही फ्लीट ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारियों का कोविड जांच आवश्यक कर दिया गया है। इसके लिए शुक्रवार से पुलिस लाइंस में विशेष कैंप लगाया गया है। हेलीपैड, मंच, प्रवेश व निकास द्वार पर अलग-अलग अधिकारियों की तैनाती की गई थी। मंच के आसपास तीन एएसपी तैनात रहेंगे। जबकि एक एएसपी जनसभा स्थल व एक प्रवेश द्वार पर निगरानी करेंगे।
विज्ञापन

---------
बनाए गए अलग-अलग द्वार
स्टेडियम में तीन व हेलीपैड स्थल पर दो प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। हालांकि स्टेडियम में आम जनता के प्रवेश के लिए दो द्वार ही खोले जाएंगे। एक द्वार वीवीआईपी प्रवेश के लिए आरक्षित रखा गया है। दो द्वार से प्रवेश के बाद सभा/कार्यक्रम स्थल में पांच द्वार बनाए गए हैं। जिसके जरिए पंडाल के सभी 20 कालम में प्रवेश करने की व्यवस्था होगी। सभी द्वार पर सादे व वर्दी में पुलिस बल तैनात रहेंगे, जो डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर व हैंड फ्रेंम मेटल डिटेक्टर से लोगों की सघन तलाशी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
बनाए गए 20 पार्किंग स्थल
जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के आने वाले जन समूह व नेताओं, समर्थकों के लिए शहर के इर्दगिर्द 20 वाहन पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। जिनमें मोटर साइकिल व चार पहिया वाहन के अलग-अलग पार्किंग स्थल शामिल हैं। इसे विधानसभा क्षेत्र वार आवंटित किया गया है। शहीद स्तंभ फुटहिया, एसपी आवास के सामने, महा राणा प्रताप तिराहा हॉस्टल, भूअर काली मंदिर के दोनों तरफ, मिश्रौलिया स्टेट के सामने पेट्रोलपंप के बगल, राजकीय इंटर कालेज, अधीक्षण अभियंता कार्यालय के सामने आईटीआई, बड़ेवन पर्यटन विभाग गेस्ट हाउस, गिल्लम चौधरी कार्यालय परिसर, मूड़घाट सर्विस रोड के दोनों तरफ, आडिटोरियम के दोनों तरफ खाली स्थान, पिंडारी हॉस्पिटल के बगल सर्विस रोड, पुराना डाकखाना से बीजेपी कार्यालय तक, बड़ेवन सर्विस रोड के दोनों तरफ, देवेंद्र पाल कैंपस चंचल वी मार्ट के सामने, आवास विकास टीवी टावर, श्रीराम स्कूल परिसर व आईटीआई स्कूल परिसर को पार्किंग स्थल बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed