फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Sexual exploitation in Delhi; FIR registered following court order.

Basti News: दिल्ली में किया यौन शोषण, न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 18 Sep 2026 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Sexual exploitation in Delhi; FIR registered following court order.
बस्ती। न्यायालय के आदेश कोतवाली पुलिस यौन शोषण करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि वह दिल्ली में रहकर तैयारी कर रही थी। वहीं पर एक युवक से उसकी मुलाकात हुई। वह भी पीड़िता के साथ उसी कॉलेज में पढ़ाई करता था। उसने पीड़िता को दिल्ली के एक होटल में साथ चलने को कहा। उसके बहकावे में आकर वह चली गई। जहां पहले से उसने कमरा ले रखा था। कमरे में पहुंचने के बाद युवक ने दरवाजा बंद कर लिया। उसके बाद जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। पुलिस ने आरोपी पीयूष सिंह उर्फ राजवीर सिंह, उसके पिता देवेंद्र प्रताप सिंह, माता अनीता सिंह निवासी खरसेनपुर, थाना गद्दी, तहसील कैराकत, जिला जौनपुर हालमुकाम जामनगर आरएस नंबर- 64, प्लाट नं- 42 रविकुंज सोसाइटी एट नाघेकी, खम्बालिया रोड, थाना पंचकोसी ए- डिवीजन जिला जामनगर गुजरात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed