फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Service of two caretakers terminated

Basti News: गाेवंश की मौत की बात छिपाने के आरोप में दो केयरटेकर्स की सेवा समाप्त

Sat, 30 Sep 2023 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 30 Sep 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Service of two caretakers terminated
Page No : 8गौर ब्लॉक के सावड़ीह कठौतिया गौशाला का डीएम अंद्रा वामसी ने किया निरीक्षण।
बीडीओ, पशुचिकित्साधिकारी व सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद जांच करने पहुंचे डीएम
संवाद न्यूज एजेंसी
बभनान। गौर ब्लॉक के कठौतियां सांऊडीह में स्थित वृहद गो आश्रय स्थल पर तीन गोवंशों की मौत के बाद डीएम अंद्रा वामसी व सीडीओ जयदेव सीएस ने निरीक्षण किया। डीएम ने गौर के बीडीओ वेद प्रकाश मिश्र, पशु चिकित्साधिकारी व सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि दिया है। गोवंशककी मौत की बात छिपाने के आरोप में दो केयरटेकर की सेवा समाप्त कर दी।
कठौतियां सांऊडीह में स्थित वृहद को आश्रय स्थल पर तीन गोवंश के मौत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। मौके पर पहुंचे डीएम ने आश्रय स्थल का निरीक्षण कर बताया कि गोवंश की मौत का तथ्य दो केयरटेकर ने छिपाए रखा। उन्हें दोषी मानते हुए दोनों की सेवा समाप्त कर दी गई है। बताया कि एक गाय कई दिनों से बीमार थी जिसका इलाज पशु चिकित्साधिकारी कर रह थे। यह मौत स्वाभावित रुप से हुई है।
विज्ञापन

आश्रय स्थल परिसर में बनाए गए शेड के दोनों तरफ पक्की नाली का निर्माण कराया गया है जिसकी गहराई दो-तीन फीट है। शेड में इधर-उधर आते-जाते समय दो बछिया का पैर फिसलने से नाली में गिरकर चोटिल हो गई थीं। दोनों का इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। डीएम ने बीडीओ को निर्देश दिए कि कार्यदायी संस्था से नाली को बंद कराएं। डीएम ने पूरे मामले की जांच सीडीओ काे करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने बताया कि मामले की जांच में जो दोषी पाए जाएंगे उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एसडीएम गुलाबचंद, सीवीओ एके कुशवाहा, डॉ. जेबी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed