फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Selection of Lavkush for the post of Deputy Director

Basti News: बस्ती के लवकुश पांडेय का उप निदेशक पद पर चयन

Wed, 10 May 2023 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 10 May 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Selection of Lavkush for the post of Deputy Director
उप निदेशक पद पर चयनित लवकुश शरण पांडेय
बस्ती। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सार्वजनिक उद्यम ब्यूरो विभाग में सीधी भर्ती में बस्ती जनपद के लवकुश शरण पांडेय का उपनिदेशक के पद पर चयन हुआ है। सोमवार को आयोग ने परिणाम घोषित किया है।
विज्ञापन

हर्रैया क्षेत्र के महुआ लखनपुर निवासी हरिराम पांडेय के पुत्र लवकुश वर्तमान में बस्ती शहर के सिविल लाइन मोहल्ले में रहते हैं। उन्होंने बताया कि शहर के सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग और राजकीय इंटर कॉलेज से इंटर तक की शिक्षा ग्रहण की। बीटेक करने के साथ बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से एमबीए किया। वर्तमान में वह नेशनल इन्श्योरेंस बस्ती में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उनके छोटे भाई ब्रह्म स्वरूप एसबीआई में मैनेजर हैं। दूसरे छोटे भाई आशीष स्वास्थ्य विभाग में सीएचओ पद पर कार्यरत हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सार्वजनिक उद्यम ब्यूरो विभाग में उप निदेशक के एक पद के लिए पांच सितंबर 2020 को आवेदन मांगें थे। एक पद के लिए कुल 289 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। दो मई को सम्पन्न साक्षात्कार में पांच अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। साक्षात्कार के बाद लवकुश शरण पांडेय का चयन किया गया है। उनकी सफलता से परिवार व शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed