फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Seeing death so closely, the soul trembled.

Basti News: मौत को करीब से देखकर रूह कांप उठी

Wed, 17 Dec 2025 12:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Seeing death so closely, the soul trembled.
हादसे में घायल घघसरा के बुजुर्ग छेदन अली।
बस्ती। बस-ट्रक की भीषण टक्कर में घायल यात्री संतकबीरनगर के बेलहर कला थाना के अमरडोभा की रहने वाली नाजिमा (40) अस्पताल में भर्ती हैं। उनके हाथ में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वह बस में पीछे बैठी थीं। आगे से बच इतनी तेज उछली कि वह सीट से छिटककर इधर-उधर जा गिरीं।
विज्ञापन

कुछ यात्री बस की छत और खिड़कियों से टकराकर एक दूसरे के ऊपर गिर पड़े। कुछ लोगों को दबने से भी चोंटें आई हैं। मेरे हाथ में ज्यादा चोट आई है, डॉक्टर फ्रैक्चर बता रहे हैं। हादसा कैसे हुआ हमें कुछ भी पता नहीं है।
विज्ञापन

बस की केबिन में बैठे थे हम सात लोग : यात्रा के लिए हंसी खुशी से घर से अल्लाह का नाम लेकर निकले थे। मौत तो सिर पर आकर लौट गई। यह कहना है कि मुंडेरवा के ऊंचगांव जमोहे के यात्री अख्तर अली (70) की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि दिन में तीन बजे वह बस में सवार हुए थे। रुधौली से यात्रियों लेकर जब बस चली तो वह ड्राइवर की सीट के पीछे केबिन में बैठे हुए थे। उनके साथ सात लोग केबिन में मौजूद थे। इतना याद है कि हम अपने जेब से चार हजार रुपये किराया निकालकर दे रहे थे तभी हादसा हो गया। इसके बाद कुछ भी नहीं याद है। उन्होंने बताया कि केबिन से झटका खाकर वह और बगल के गांव गुलरिहा के मुमताज बाहर आ गए। घायलावस्था में एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। उन्हें यह नहीं मालूम हादसे में उनके गांव के ही मुख्तार अली 70 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed