{"_id":"6a037ca182648eb608013ab0","slug":"security-will-be-improved-digital-cameras-will-be-installed-at-30-places-at-a-cost-of-rs-1-crore-basti-news-c-207-1-bst1005-158553-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दुरुस्त होगी सुरक्षा व्यवस्था, 30 स्थानों पर एक करोड़ से लगेंगे डिजिटल कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दुरुस्त होगी सुरक्षा व्यवस्था, 30 स्थानों पर एक करोड़ से लगेंगे डिजिटल कैमरे
विज्ञापन
सीसी टीवी, दक्षिण दरवाजा चौराहा बस्ती संवाद
- फोटो : भारत-नेपाल सीमा पर गश्त करते एसएसबी व पुलिस के जवान।
बस्ती। शासन की सेफ सिटी योजना में बस्ती शहर को शामिल कर लिया गया है। इस योजना के तहत शहर में एक करोड़ रुपये की लागत से करीब 30 स्थलों पर 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए 45 लाख रुपये का बजट भी जारी कर दिया गया है और नगर पालिका में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। इससे अपने मोबाइल पर गली-मोहल्लों में होने वाली गतिविधियां देखी जा सकेंगी।
शहर में अभी तक यातायात पुलिस और कोतवाली पुलिस की ओर से शास्त्री चौक, सुभाष चौक, राणा प्रताप चौराहा, दक्षिण दरवाजा के अलावा कई तिराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं, जबकि मकानों में लोगों ने अपने निजी सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं। अब शासन से संचालित सेफ सिटी योजना में बस्ती शहर का चयन किया गया। एक करोड़ रुपये बजट खर्च करने की मंजूरी देते हुए 45 लाख रुपये जारी भी कर दिए गए हैं।
इसके बाद नगर पालिका बस्ती के अफसरों ने शहर में करीब 30 स्थलों पर 100 सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें ऐसे स्थानों की सूची तैयार की गई, जो प्रमुख चौराहे-तिराहे हैं और वहां पर भीड़भाड़ रहती है। सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के बाद वहां होने वाली गतिविधियों को मोबाइल पर भी देखा जा सकेगा।
विज्ञापन
नपा के अनुसार, इससे महिला सुरक्षा को बल मिलेगा। सफाई व्यवस्था में गुणवत्ता आएगी। निगरानी तेज होगी। सीसीटीवी कैमरों की स्थापना से शहर में चोरी, लूटपाट और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर जहां नियंत्रण लगेगा, वहीं, महिलाएं रात में घूमने और आने-जाने में सुरक्षित भी महसूस कर सकेंगी।
-- -
कूड़ा उठान न होने पर सफाई नायक के पास पहुंचेगी कॉल
यातायात व्यवस्था को सुधारने और जाम की समस्या से निपटने में भी यह व्यवस्था कारगर साबित होगी। इसके अलावा, सफाई व्यवस्था में भी व्यापक सुधार की उम्मीद है। कूड़ा व गंदगी दिखने पर संबंधित अधिकारी कर्मी को हिदायत देंगे और जल्द साफ-सफाई होगी। इससे डोर-टू-डोर कूड़ा उठान में सहायता मिलेगी। इसके लिए नगर पालिका में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। जहां से कैमरे पर सभी गतिविधियों की निगरानी होती रहेगी। इसके लिए अलग से कर्मी लगाए जाएंगे। कूड़ा उठान न होने पर संबंधित सफाई नायक के पास कॉल पहुंचेगी।
-- -
इन जगहों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
सेफ सिटी योजना से बड़ेवन पर बन रहे गेट, कटरा साईं मंदिर, फौव्वारा तिराहा, कंपनीबाग, बेगमखैर, हनुमानगढ़ी, रामप्रसाद गली, गांधीनगर पुलिस चौकी के पास, दरियाखां, जीजीआईसी, कटेश्वर पार्क, रोडवेज, दक्षिण दरवाजा, करुआबाबा, मंगलबाजार, जिला अस्पताल चौराहा, रौतापार, रंजीत चौराहा, कचहरी चौराहा, महाराणा प्रताप चौराहा, बस स्टैंड, महिला थाना के पास, रेलवे स्टेशन, सुर्तीहट्टा, बांसीरोड, डुमरियागंज रोड, मेंहदावल रोड, नपा गेट, दीवानी कचहरी गेट और कटरा पानी टंकी के पास सीसी टीवी कैमरे लगेंगे।
-- -
नागरिक बोले-
बस्ती शहर सेफ सिटी योजना में शामिल है। अभी कैमरा लगेगा, बाद में अन्य सुरक्षात्मक कार्य भी होंगे। इससे महिलाएं सुरक्षित होंगी। अन्य आपराधिक घटनाएं रुकेंगी। प्रोजेक्ट के तहत जल्द कार्य हो।
-दिलीप चौधरी, स्थानीय नागरिक, नपा बस्ती
-- -
सेफ सिटी के तहत लगाए जा रहे कैमरे से सफाई व्यवस्था में गुणवत्ता आएगी। सफाई कर्मचारियों की मनमानी रुकेगी। निगरानी बढ़ने से कई फायदे होंगे। योजना के तहत जल्द कार्य पूर्ण कराया जाए।
-सुनील चौरसिया, स्थानीय नागरिक, बस्ती
कोटनगरवासियों की सुरक्षा के लिए नगर पालिका परिषद बस्ती ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। सेफ सिटी योजना के तहत शहर के 30 स्थलों पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूर्ण करते हुए दो माह के भीतर कैमरा लगाने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
-अंगद गुप्ता, ईओ नगर पालिका परिषद, बस्ती।
-- -
सेफ सिटी योजना के तहत शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं। इसके लिए एक करोड़ रुपये के बजट की मंजूरी मिली है। ये कैमरे अत्याधुनिक होंगे, जिससे संदिग्ध गतिविधियों पर आसानी से नजर रखी जा सकेगी। साथ ही सभी कैमरों को कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा नगर पालिका की सफाई व्यवस्था पर नजर रखी जा सकेगी।
-नेहा वर्मा, चेयरपर्सन, नपा, बस्ती।