फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   seceratary medical education inspected medical college

सचिव चिकित्सा शिक्षा ने किया मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण

Sat, 05 Jun 2021 11:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
seceratary medical education inspected medical college
सचिव चिकित्सा शिक्षा जीएस प्रियदर्शी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध चिकित्सालय ओपेक चिकित्सालय कैली क? - फोटो : BASTI
सचिव चिकित्सा शिक्षा ने किया मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था को दो सौ शैय्यायुक्त भवन 15 दिन में हस्तांतरित करने के निर्देश
चिकित्सालय से लेकर लेक्चरर रूम तक का जाना हाल
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए सरकार ने अभी से तैयारी और तेज कर दी है। इसी तैयारी को लेकर शनिवार को सूबे के सचिव चिकित्सा शिक्षा जीएस प्रियदर्शी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध चिकित्सालय ओपेक चिकित्सालय कैली पहुंचे। यहां सबसे पहले उन्होंने नए भवन का निरीक्षण किया, जहां दो सौ शैय्यायुक्त वार्ड बनाया जा रहा है। इसे कार्यदायी संस्था को 15 दिन में कैली प्रशासन को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए।

प्रमुख सचिव अस्पताल के सभी वार्डों को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रामपुर भी गए। वहां भी उन्होंने लेक्चर रूम, लाइब्रेरी व कोविड जांच के लिए बनी बीएसएल लैब को देखा। जांच-पड़ताल के करीब ढाई घंटे बाद सचिव प्राचार्य को 200 शैय्यायुक्त भवन को जल्द से जल्द हस्तांतरित कराने की बात दोहराई। ओपेक चिकित्सालय पहुंचे सचिव प्रियदर्शी का प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार, सीएमएस डॉ. सोमेश श्रीवास्तव व प्रभारी सीएमएस डॉ. जीएम शुक्ल ने स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने कार्यदायी संस्था निर्माण निगम के अधिकारियों को बुलाया। दो सौ शैय्यायुक्त भवन के बारे में गंभीरता से जानकारी ली। इसके बाद उसे 15 दिन के भीतर अस्पताल प्रशासन को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए। अस्पताल के निर्माणाधीन पीकू वार्ड के बारे में भी सचिव ने जानकारी ली। इसके बाद वे ऑक्सीजन प्लांट के कमरे को देखने के लिए बढ़े, जहां उन्होंने आपूर्ति व अन्य व्यवस्था को लेकर अधिकारियों से बातचीत की। सचिव कोविड कंट्रोल रूम में भी गए, जहां कोविड वार्ड में भर्ती मरीजों का विवरण देख कर एक मरीज शकुंतला से बातचीत की। उनका कुशल क्षेम लेने के बाद अस्पताल की ओर से दी जाने वाली व्यवस्था को लेकर फीडबैक लिया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार के अलावा डॉ. जीएम शुक्ल, डॉ. अनिल कुमार यादव, समीर श्रीवास्तव, सीटीओ श्रीनिवास त्रिपाठी के अलावा अन्य अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed