{"_id":"65469da5851ebf55bf030304","slug":"seas-exam-completed-basti-news-c-207-1-sgkp1006-6618-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: एसईएएस की परीक्षा पूर्ण,मूल्यांकन की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: एसईएएस की परीक्षा पूर्ण,मूल्यांकन की तैयारी शुरू
Sun, 05 Nov 2023 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 05 Nov 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
- मूल्यांकन के लिए प्रशिक्षित किए गए प्रशिक्षु व एआरपी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। माध्यमिक और परिषदीय विद्यालयों के कक्षा तीन, छह और नौ के विद्यार्थियों के भाषा एवं गणित विषय उपलब्धता आंकने के उद्देश्य से तीन नवंबर को 937 विद्यालयों में एसईएएस (स्टेट एजुकेशनल अचीवमेंट सर्वे) की परीक्षा पूरी हुई थी। परीक्षा में कुल 28110 विद्यार्थी शामिल हुए थे।
डायट के प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल ने बताया कि शुक्रवार देर शाम तक ओएमआर शीट डायट में बने स्ट्रांग रूम पहुंच गईं। बताया कि ओएमआर शीट मूल्यांकन के लिए पहले स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके लिए टीम को शनिवार को प्रशिक्षित किया गया है। पूरे दिन लिफाफों में से विद्यालय वार ओएमआर शीट अलग-अलग किया गया।
सोमवार को द्वितीय चरण के प्रशिक्षण के बाद ओएमआर शीट के स्क्रीनिंग की प्रक्रिया राज्य स्तर के निर्देशानुसार कराई जाएगी। डायट के प्राचार्य ने बताया कि इस कार्य के लिए डायट के प्रशिक्षुओं, एआरपी तथा डायट मेंटर को लगाया गया है। उम्मीद है जल्द मूल्यांकन की प्रक्रिया पूर्ण कर एनसीईआरटी स्तर से इसका परिणाम घोषित किया जाएगा।