फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Science exhibition reveals hidden possibilities of children

Basti News: विज्ञान प्रदर्शनी से पता चलती हैं बच्चों में छुपी संभावनाएं

Tue, 26 Dec 2023 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 26 Dec 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Science exhibition reveals hidden possibilities of children
रुधौली। क्षेत्र के धंसा स्थित रणबीर इंटरनेशनल स्कूल में बाल मेला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की तरफ से नई पद्धतियों को प्रदर्शित किया जाता है। इससे उनके भीतर छूपी संभावनाओं के बारे में जानने का मौका मिलता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को राष्ट्र को परमाणु शक्ति देने के लिए हमेशा याद किया जाएगा। वह जीवनभर राष्ट्र की सेवा में समर्पित रहे। विद्यार्थियों को राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और अटल बिहार वाजपेयी के बारे में जरूर जानकारी रखनी चाहिए। विज्ञान में रोज नए प्रयोग हो रहे हैं। इसकी बदौलत राष्ट्र तरक्की कर रहा है। देश के होनहार वैज्ञानिकों की ही देन है कि हमने अपनी कोविड वैक्सिन तैयार की। कोरोना जैसी महामारी में जब दुनिया मदद की गुहार लगा रही थी तब भारत ने तमाम देशों की मदद की।
विज्ञापन

नया भारत अपने युवाओं के दम पर विश्व में उड़ान भर रहा है
संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. ओम प्रकाश मिश्रा ने कहा कि नए विचारों से ही विज्ञान का विकास होता है। सांसद हरीश द्विवेदी, जेडी शिक्षा डॉ. ओमप्रकाश मिश्रा और केडीसी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शिवेंद्र मोहन पांडेय ने बच्चों के मॉडलों का अवलोकन किया। सौम्या सिंह के जलस्तर सूचक, प्रतिष्ठा चौधरी के मूत्र प्रणाली, प्रवेश पांडेय के स्ट्रीट व हाउस लाइट, आयुष सिंह के सौर मंडल, उत्कर्ष सिंह के इलेक्ट्रिक हाउस मॉडल की सराहना हुई। मौके पर प्रबंधक शैलेंद्र सिंह रणबीर, निदेशक संतोष उपाध्याय, प्रधानाचार्य डॉ. एनके पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed