फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   School Chalo Abhiyan's rally, DM showed green flag

Basti News: स्कूल चलो अभियान की निकाली रैली, डीएम ने दिखाई हरी झंडी

Thu, 27 Apr 2023 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 27 Apr 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
School Chalo Abhiyan's rally, DM showed green flag
बस्ती। स्कूल चलो अभियान में बुधवार को बाइक रैली निकली। जीआईसी से निकली रैली को डीएम प्रियंका निरंजन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाइक रैली में 1500 बाइकों पर 3 हजार शिक्षक शैक्षणिक कार्यक्रमों का संदेश दे रहे थे। डीएम ने बाइक रैली में आए शिक्षकों और छात्रों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने छात्रों को माला पहनाया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार परिषदीय विद्यालयों में बेहतर शिक्षा देने के प्रति प्रतिबद्ध है। शिक्षक गांव-गांव जाकर अभिभावकों को प्रेरित करें कि वे अपने पाल्यों का नाम परिषदीय विद्यालयों में लिखवाएं। सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में निशुल्क पाठ्य पुस्तक, ड्रेस, जूता, मोजा, स्वेटर, बैग, मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराने के साथ ही सुयोग्य प्रशिक्षित शिक्षक शिक्षा देते हैं। बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने बताया कि सभी परिषदीय विद्यालयों में छात्रों की संख्या बढ़ाने के लिए निरंतर जागरुकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

स्कूल चलो अभियान की रैली जीआईसी से चलकर बड़े बन तक पहुंची। बाइक रैली में डीएम, सीडीओ के साथ ही बड़ी संख्या में शिक्षकों, प्रधानाचार्यों, छात्रों ने हिस्सा लिया। बड़े बन से बाइक रैली खंड शिक्षा अधिकारियों के नेतृत्व में ब्लाकों के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed