फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Sawan: Shivalaya echoed with slogans of Bol Bam on the third Monday

सावन : तीसरे सोमवार को बोल बम के नारों से गूंजे शिवालय

Tue, 06 Aug 2024 03:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 06 Aug 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Sawan: Shivalaya echoed with slogans of Bol Bam on the third Monday
भदेश्वरनाथ मंदिर में जला​भिषेक करते श्रद्धालु।
सुबह तीन बजे से ही शुरू हो गया था भक्तों के पहुंचने का सिलसिला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। श्रावण मास के तीसरे सोमवार को श्रद्धालुओं ने भद्रेश्वरनाथ सहित शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के शिवालयों पर अभिषेक किया। सबसे ज्यादा भीड़ भद्रेश्वरनाथ मंदिर पर रही। हरहर महादेव के जयघोष के साथ शिवभक्तों ने पूजन अर्चन किया।
शहर के कंपनीबाग, कटरा, गांधीनगर, पुरानी बस्ती, पुलिस लाइंस रोड, अमहट आदि स्थानों पर स्थित शिवालयों में शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। इस दौरान पुलिस का कड़ा पहरा रहा। भद्रेश्वरनाथ मंदिर में रात तीन बजे से ही शिव भक्त पहुंचने लगे। भोर होते-होते जलाभिषेक करने वालों का तांता लग गया। शाम तक जलाभिषेक के लिए आस्थावानों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस बीच रुद्राभिषेक के लिए लोगों को काफी इंतजार करना पड़ा। अभिषेक के लिए पंडितों की भी किल्लत रही। वहीं जो मंदिर नहीं जा सके, उन्होंने घरों में फूल, बेलपत्र, अक्षत, भांग, धतूरा चढ़ाकर महादेव का जलाभिषेक किया। बड़ी संख्या में लोगों ने व्रत रखा।
विज्ञापन


इसके अलावा भारीनाथ, महादेवा, हरदेवनाथ, देवरिया, तिलकपुर, शोहरतनाथ आदि शिवमंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जल चढ़ाया। बस्ती शहर के कंपनी बाग, कटरा, गांधीनगर, अमहट, पुलिस लाइंस रोड, बाबा बचनदास, नरहरिया, करुआ बाबा स्थित शिवमंदिरों पर शिवभक्तों ने बेलपत्र, भांग, धतूरा, कनेर, मदार पुष्प आदि चढ़ाकर शिवलिंग का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed