फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Saryu water level started rising, increased monitoring on embankments

Basti News: बढ़ने लगा सरयू का जलस्तर तटबंधों पर बढ़ी निगरानी

Fri, 11 Jul 2025 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 11 Jul 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Saryu water level started rising, increased monitoring on embankments
विक्रमजोत। सरयू नदी का जलस्तर फिर बढ़ने लगा है। तटबंध के संवदेनशील स्थलों पर बाढ़ खंड ने निगरानी बढ़ा दी है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के अनुसार, बृहस्पतिवार को नदी अपने सूचकांक से ऊपर बढ़ने लगी है। शाम चार बजे तक जलस्तर 91.24 से बढ़कर 91.29 मीटर पर पहुंच गया। नदी के जलस्तर में वृद्धि के और संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन

विक्रमजोत के एलबी और बीडी तटबंध के संवेदनशील स्थलों पर बाढ़ खंड कर्मियों ने निगरानी तेज कर दी है। तटबंध व नदी के बीच बसे कल्यानपुर, भरथापुर, पड़ाव, संदलपुर, कन्हईपुर आदि गांवों में कटान स्थलों की सुरक्षा के कार्य तेजी हो गए हैं।
विज्ञापन

गांवों को बचाने के लिए बनाए गए डैंपनर, परक्यूपाइन, कटर व ठोकरों के मरम्मत का कार्य अंतिम चरण में है। एसडीओ धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि संदलपुर में परक्यूपाइन लगाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। पिचिंग का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलस्तर कम होने से इस बार कटान अथवा संवेदनशील जगहों पर नदी का कोई दबाव नहीं देखा जा रहा है। फिर बाढ़ खंड हर स्थित से निपटने की तैयारी कर चुका है। लोलपुर के पास स्थित बाढ़ चौकी पर कर्मचारियों को पूरी तरह से मुस्तैद रखा गया है। तटबंध की निगरानी के साथ पूर्व में चिह्नित डेंजर स्थलों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed