फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Saryu-Mahuli Rajwaha Canal Section Breaches; Fields Flooded, Farmers Distressed

Basti News: सरयू महुली-रजवाहा नहर खंड टूटा खेतों में भरा पानी, किसान परेशान

Thu, 28 May 2026 02:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Saryu-Mahuli Rajwaha Canal Section Breaches; Fields Flooded, Farmers Distressed
महादेवा। विकास खंड बनकटी क्षेत्र के बेहिल के पास बस्ती-महुली रजवाहा नहर मंगलवार को कट जाने से आस पास के खेतों में पानी भर गया। जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि नहर में बुधवार को ही पानी छोड़ा गया था और पानी आते ही रजवाहा टूट गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार करीब 15 दिन पहले ही सिंचाई विभाग द्वारा रजवाहा की मरम्मत कराई गई थी। नहर कटने से बड़ी मात्रा में पानी खेतों में फैल गया, जिससे कई किसानों की खेतों की जुताई विलंब होगी जिससे धान की जरई डालने में विलंब होगा जिससे खेती प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। किसान राजेश, दीनबंधु, एजाज आदि का कहना है कि जरूरत के समय सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पाता, जबकि अब अचानक नहर टूटने से बेवजह खेतों में पानी भर गया है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed