फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Saryu falls below the danger mark... Kuano in spate

Basti News: खतरे के निशान सेे नीचे उतरी सरयू... उफान पर कुआनो

Sat, 13 Jul 2024 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 13 Jul 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Saryu falls below the danger mark... Kuano in spate
सरयू ने दी रहात, अब कुआनो मचा रही तबाही, गांवों में घुस रहा पानी, सड़क पर बह रही नदी, रास्ता बंद
विज्ञापन

रामनगर-अजगैवा जंगल मार्ग पर बहने लगी कुआनो
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सरयू खतरे के निशान से नीचे उतर गई है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के अनुसार, शनिवार शाम पांच बजे नदी का जलस्तर 92.700 मीटर पर दर्ज हुआ है। खतरे के निशान से तीन सेंटीमीटर नीचे है। इससे तटबंध और नदी के बीच बसी आबादी को राहत मिली है। लेकिन, इस बार जिले के मध्य क्षेत्र में स्थित कुआनो उफनाई हुई है। कुआनो की जलधारा आफत बनकर आई है। कुआनो के पानी से कुछ गांव घिर गए हैं। कुछ संपर्क मार्ग पर भी नदी का पानी बहने से आवागमन ठप हो गया है।
उम्रदराज लोग बताते हैं कि करीब एक दशक बाद कुआनो को विस्तार रूप लेते देखा जा रहा है। सल्टौआ ब्लॉक क्षेत्र के रामनगर-अजगैवा जंगल मार्ग पर कुआनो चार फीट ऊपर होकर बह रही है। इस मार्ग पर आवागमन ठप हो गया है। गंभीरगढ़ गांव चारों तरफ नदी के पानी से घिर गया है। यहां आला अधिकारियों की आवाजाही शुरू हो गई है। अमहट पुल पर नदी का विकराल रूप देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है।
विज्ञापन

बुजुर्ग राम उजागिर ने बताया कि 10-15 साल बाद कुआनो को बढ़ते हुए देखा जा रहा है। दूसरी ओेर जिले के दक्षिणांचल स्थित सरयू नदी फिलहाल राहत देने लगी है। लगातार जलस्तर कम होने से लोग चैन से है। तटवर्ती गांवों के लोग सरयू की सहूलियत देख खुश हो रहे हैं। लेकिन, अभी भी चिंता बनी हुई है। यदि लगातार बारिश हुई और बैराजों से बल्क में पानी छोड़ा गया तो स्थिति बिगड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिनिच संवाद के अनुसार, कुआनो नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। क्षेत्र के विभिन्न सड़कों पर कुआनो का पानी बहने से आवागमन बाधित हो गया है। रामनगर-अजगैवा जंगल मार्ग पर चौरा गांव के पास पुल तक सडक पर चार फिट ऊपर होकर पानी बह रहा है। यहां रास्ता बंद होे गया है। यही हाल बारह छत्तर-सुकरौली संपर्क मार्ग का है। यहां 100 मीटर की दूरी में सड़क पर चार फीट ऊंचाई तक पानी लगा हुआ है। इससे शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं का आना-जाना बंद हो गया है। बारह छत्तर चारों तरफ पानी से घिरा हुआ है। यहां रह रहे चार साधु व एक दर्जन लोगों का संपर्क टूट गया है। यहां यदि पानी ज्यादा बढा तो आना-जाना एकदम बंद हो जाएगा। प
..
सुबिका बाबू और आंशिक टेढ़वा से खिसक रहा पानी
दुबौलिया। बाढ़ प्रवाहित गांव सुबिका बाबू और आंशिक टेढ़वा से पानी लगातार खिसक रहा है। मगर, अभी भी यहां के लोग मोटर बोट के जरिये तटबंध तक पहुंच रहे हैं। गौरा-सैफाबाद तटबंध पर पारा गांव के सामने 500 मीटर की दूरी में नदी का दबाव बना हुआ है। कटरिया-चांदपुर तटबंध पर खजांचीपुर गांव से लेकर खलवा गांव तक पानी का दबाव बरकरार है। बाढ़ खंड लगातार तटबंध पर निगरानी बनाए हुए हैं। कटरिया-चांदपुर तटबंध पर दो स्परों का निर्माण कार्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है। सबसे राहत भरी बात यह कि नदी का जलस्तर कम होने के बाद कटान नहीं शुरू हुई है। ग्रामीणों को इसकी चिंता सबसेे ज्यादा रही।

...
कुआनो से घिरे गंभीरगढ़ गांव में पहुंचे एसडीएम
सल्टौआ। ग्राम पंचायत वस्थनवां का राजस्व गांव गंभीरगढ़ कुआनो के पानी से घिर गया है। ग्रामीणों का संपर्क मुख्य सड़क एवं अगल-बगल के गांवों से टूट गया है। यहां जनजीवन अस्त-व्यस्त है। रोजमर्रा की जरूरतें नहीं पूरी हो पा रही है। धान की रोपाई कर चुके किसानों के खेत पानी से डूब गए हैं। एसडीएम भानपुर आशुतोष तिवारी राजस्व टीम के साथ शनिवार को गांव में पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर हाल जाना। ग्रामीणों ने बताया कि इस पुरवे पर दस घर है। जब नदी जलस्तर बढ़ता तो यहां का संपर्क टूट जाता है। इस समस्या से कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया है। लेकिन, स्थाई समाधान नहीं निकल पाया है। एसडीएम ने ग्रामीणों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। तत्काल एक नाव की व्यवस्था कर ग्रामीणों का आवागमन शुरू कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed