{"_id":"68d306bc9bdd98ae300c89af","slug":"saryu-descended-40-cm-below-the-red-mark-basti-news-c-207-1-bst1001-144539-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: लाल निशान से 40 सेंटीमीटर नीचे उतरी सरयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: लाल निशान से 40 सेंटीमीटर नीचे उतरी सरयू
Wed, 24 Sep 2025 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 24 Sep 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबौलिया। सरयू का जलस्तर लाल निशान से काफी नीचे आ गया है। केंद्रीय कार्यालय अयोध्या के अनुसार, शाम 6 बजे नदी का जलस्तर 92.730 से 40 सेंटीमीटर घटकर 92.320 पर पहुंच गया है। इससे सुबिका बाबू गांव से पानी खिसक गया है। मंगलवार को तेज धूप होने से कीचड़ भी सूखने लगा है। यहां ग्रामीणों का आवागमन बहाल हो गया है। हालांकि, मोजपुर गांव के निकट कटान भी काफी धीमी हो गई है। बाढ़ खंड की टीम परक्यूपाइन, बंबू क्रेट आदि लगवाया जा रहा है।
विक्रमजोत संवाद के अनुसार, विकास क्षेत्र में नदी के जलस्तर में कमी के चलते कटान से लोगों ने राहत महसूस की है। नदी की कटान कम होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। पकड़ी सग्राम में हुई कटान में एक रिहायशी झोपड़ी व करीब आधा दर्जन पेड़, ठोकर व फसलों सहित खेत नदी की धारा में बह गए हैं। झिनकाई निषाद, दुर्गा सिंह, भगवानदीन, शशि कपूर, जोखू, शिव प्रताप ने बताया कि सरयू मैया के प्रकोप से गांव का स्वरूप ही बदल गया। नदी कटान करते करीब पचास मीटर आबादी की तरफ बढ़ गयी है। जेई बाढ़ आरके नायक ने बताया कि नदी के जलस्तर में कमी होने के चलते कटान अब थम गया है। अभी जलस्तर स्तर और कम होगा। संवाद