{"_id":"678566facd935f03060c3ce6","slug":"saplings-of-early-vegetables-are-being-prepared-in-center-of-excellence-banjariya-basti-news-c-207-1-sgkp1006-130405-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बंजरिया में तैयार हो रही है अगेती सब्जी की पौध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बंजरिया में तैयार हो रही है अगेती सब्जी की पौध
Tue, 14 Jan 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 14 Jan 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नगर बाजार (बस्ती)। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फार फ्रूट्स बंजरिया के हाईटेक नर्सरी में जायद मौसम में उत्पादित होने वाली सब्जियों की अगेती खेती करने के लिए सब्जी के पौध तैयार हो रहे हैं। इसके पूर्व रबी मौसम की सब्जियों की पौध जैसे शिमला मिर्च, पतली मिर्च, लंबा बैगन, गोल बैगन, सफेद बैगन, हरा बैगन, ब्रोकली, फूलगोभी और बंद गोभी आदि की सब्जी के पौध कृषकों को तैयार कर उपलब्ध कराए गए हैं। जिनका उत्पादन वर्तमान में बाजार में आ रहा है।
जायद मौसम में उत्पादित होने वाली सब्जियां जैसे कद्दू, लौकी, करेला, भिंडी, नेनुवा, लोभिया, खीरा बैगन, मिर्च आदि के पौधे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में कृषको के लिए जनवरी चौथे सप्ताह में उपलब्ध हो जाएंगे। इन्हीं सब्जियों के बीजों को यदि ओपन फील्ड (खुले खेत) में बोया जाए तो उनका अंकुरण मार्च के द्वितीय सप्ताह में हो पाएगा। जबकि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में जनवरी के चौथे सप्ताह में रोपण योग्य पौधे तैयार हो जाएंगे। इस तरह कृषकों की फसल दो महीने में अगेती हो जाने पर उन्हें बाजार में अच्छा मूल्य मिलेगा ।
सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में दो रुपये प्रति पौध की दर से कृषक को पौध उपलब्ध कराए जाते हैं। इसके साथ ही यदि कोई कृषक अपने बीज से इच्छित प्रजाति की सब्जी पौध तैयार करना चाहता है तो उससे एक रुपये पौध की दर पर उसके बीज से सब्जी पौध तैयार कर दी जाती है। 13 जनवरी तक बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, अंबेडकर नगर, गोंडा, अमेठी जनपद के 48 कृषकों ने अपनी तरफ से बीज देकर सब्जी के पौध तैयार कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रभारी अधिकारी अनीस कुमार श्रीवास्तव व संयुक्त निदेशक उद्यान बस्ती डॉ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि खाद्य मानक के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन 300 ग्राम सब्जियों की जरूरत है। इसमें 100 ग्राम कंद व जड़ वाली, 100 ग्राम पत्ते वाली तथा 100 ग्राम अन्य फलीदार बैगन, टमाटर, गोभी, इत्यादि सब्जियों का उपभोग करना चाहिए।