{"_id":"63d562aeb88e91209f23b20c","slug":"sansad-khel-mahakumbh-concluded-basti-news-gkp465720396-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती का खेल महाकुंभ देशभर में अव्वल: डिप्टी सीएम ........ 17-12-30","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती का खेल महाकुंभ देशभर में अव्वल: डिप्टी सीएम ........ 17-12-30
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती का सांसद खेल महाकुंभ देशभर में अव्वल रहा : केशव
बस्ती। सांसद खेल महाकुंभ समापन पर शनिवार को स्टेडियम पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि बस्ती जैसा खेल महाकुंभ कहीं और आयोजित नहीं हुआ। इसका लाभ बच्चों को मिला। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले बच्चों को प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। एक दिन बस्ती के खिलाड़ी दुनियाभर में प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने कहा कि ऐसे आयोजन खिलाड़ियों को प्रदेश, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने के लिए प्रेरित करते हैं। खेल महाकुंभ खिलाड़ियों में खेलों का संचार करेगा। इससे युवाओं की प्रतिभाओं को मैदान मिल रहा है। गांव से निकली प्रतिभाएं ब्लॉक, जिला होते हुए राष्ट्रीय स्तर तक जाएंगी। एक दिन बस्ती का कोई खिलाड़ी ओलंपिक में मेडल प्राप्त करके जिले का नाम रोशन करेगा। 200 संसदीय क्षेत्रों में सांसद खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया, इनमें बस्ती अव्वल है।
सांसद हरीश द्विवेदी ने बताया कि ब्लॉक और जिला स्तरीय प्रतियोगिता में करीब चार लाख खिलाड़ी और छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। हर्रैया विधायक अजय सिंह ने उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मौके पर प्रमुख अभिषेक कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत विक्रम सिंह, प्रमुख कुदरहा अनिल दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
--------------------------
गरीबी से मुक्ति की ओर बढ़ रहा देश
केशव मौर्या ने कहा कि देश और प्रदेश तेजी से विकास के मार्ग पर चल रहा है। साल 2014 से पहले गरीबों को उनका हक नहीं मिल रहा था। योजनाएं उन तक पहुंचने से पहले भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जा रही थीं। भाजपा सरकार आने के बाद सड़कों की दशा में सुधार हुआ है। बस्ती में रिंगरोड बनने जा रहा है। बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार आया है। प्रदेश की छवि बदली है। प्रदेश गरीबी से मुक्ति की ओर बढ़ रहा है।
---------
सबको सम्मान और सबको स्थान दे रही सरकार
केशव ने कहा कि भारत माता की कोख में पैदा होने वाले हर भारतीय को उसका हक मिल रहा है। पहले एक पार्टी, परिवार और राज्य को पद्मभूषण और पद्मविभूषण सम्मान मिलता था। सबका साथ सबका विकास वाली सरकार ने जाति, परिवार और पार्टी से ऊपर उठकर समाज में बढ़िया कार्य करने वालों को सम्मान दे रही है।