{"_id":"65493a58aa6aa5b50a059114","slug":"samriddhi-chowk-on-one-side-basti-news-c-207-1-sgkp1006-6692-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सेहत पर मौसम भारी, मरीजों की बढ़ रही संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सेहत पर मौसम भारी, मरीजों की बढ़ रही संख्या
Tue, 07 Nov 2023 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिभावकों को आहार में गर्म तासीर वाले पोषक तत्वों को देनी चाहिए प्राथमिकता
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मौसम में हो रहे बदलाव से अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। गिरते तापमान के कारण बच्चे ज्यादा बीमार हो रहे हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों को वायरल और गले का संक्रमण परेशान करने लगा है। सर्दी-जुकाम के कारण बच्चे परेशान होने लगे हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चों को ठंड से बचाने के लिए उनके आहार में गर्म तासीर वाले पोषक तत्वों को परोसना चाहिए। स्कूली बच्चों को गर्म कपड़े पहनाकर स्कूल भेजें। महिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप कुमार का कहना है कि खानपान में मौसम के अनुरूप बदलाव कर बच्चों को वायरल से बचाया जा सकता है। इस समय बच्चों को प्रोटीन युक्त खाना देने की जरूरतहहै। सोयाबीन, पनीर, चने, सूप और हरी सब्जियां भी दे सकते हैं। बच्चों को कोई समस्या होने पर घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि डॉक्टर से सही समय पर सलाह लेना चाहिए। सर्दी, खांसी, बुखार और संक्रमण होने पर बच्चों को दूसरे बच्चों से भी दूर रखें, स्कूल नहीं भेजें।
...
मिलेट्स से बनाए टिफिन को आकर्षक
आहार विशेषज्ञ डॉ. रेनू का कहना है कि बच्चों के टिफिन को आकर्षक अंदाज में पेश किया जाए तो वे पौष्टिक तत्वों को भी चाव से खाएंगे। मिलेट्स के आहार बच्चों को ठंड से बचाने के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत करेंगे। मिलेट्स (जैसे ज्वार, बाजरा, रागी व अन्य) पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। यह फाइबर, प्रोटीन, लौह तत्वों (आयरन) और कैल्शियम से भरपूर होते हैं। बच्चों के आहार में इन्हें शामिल करना जरूरी है। स्वास्थ्य और शारीरिक विकास के लिहाज से बच्चों के पोषण की जरूरत अलग होती है। बाजरा (मोटा अनाज) एक ऐसा अनोखा सुपर फूड है जिसमें जरूरी पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसीलिए बच्चों के संतुलित दैनिक आहार में इन्हें शामिल करना अच्छा रहता है।
विज्ञापन
...
बचाव के लिए इनका रखें ध्यान
-प्लास्टिक पैकेट में बंद खाने की चीजों न दें।
-बच्चा काफी छोटा है तो मां का दूध उसके लिए सबसे बेहतर आहार है।
- मां के दूध में भरपूर पोषक तत्व होते हैं। इसके सेवन से सर्दी-जुकाम और अन्य संक्रमण से बच सकते हैं।
- बदलते मौसम में बच्चों को पर्याप्त मात्रा में पानी पिलाना है।
- बदलते मौसम में ठंडी खाद्य सामग्री बच्चों को न दें।
- साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें। हाथ धोने की आदत डलवाएं।
- ठंडे पानी की बजाय गुनगुना पानी पीने को दें।