फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Salary of Municipal Council EO, DPRO and CMO withheld for being absent from the meeting

Basti News: बैठक से अनुपस्थित होने पर ईओ नगर पालिका, डीपीआरओ और डीएमओ का रोका वेतन

Mon, 13 Apr 2026 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Salary of Municipal Council EO, DPRO and CMO withheld for being absent from the meeting
बस्ती। जनपद में संचालित संचारी रोग दस्तक अभियान की प्रगति की समीक्षा के लिए सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में सीडीओ सार्थक अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें लापरवाही बरतने व बैठक में न आने पर ईओ नगर पालिका, डीपीआरओ और डीएमओ का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ ने स्वास्थ्य, पंचायती राज, नगर निकाय, शिक्षा एवं अन्य संबंधित विभागों द्वारा अभियान के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए और जलभराव वाले स्थानों की नियमित सफाई एवं निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, फॉगिंग एवं एंटी-लार्वा छिड़काव के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करें और बुखार, खांसी, जुकाम आदि लक्षण पाए जाने पर तत्काल जांच एवं उपचार की व्यवस्था कराई जाए। मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया एवं जापानी इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए गए। सीडीओ ने यह भी निर्देशित किया कि विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाए जाएं तथा आमजन को साफ-सफाई के प्रति प्रेरित किया जाए। अंत में उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने एवं जनपद को संचारी रोगों से सुरक्षित रखने के लिए पूर्ण जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में अनुपस्थित पाए जाने पर ईओ नगर पालिका अंगद गुप्ता, डीपीआरओ घनश्याम सागर और डीएमओ राजेश चौबे द्वारा बैठक में बिना तैयारी के साथ आने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए एक दिन का वेतन बाधित किया है। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव निगम, एसीएमओ डाॅ. एके चौधरी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एके गुप्ता, जिला समन्वयक राजाशेर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed