फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Demand to declare the district flood-affected and provide compensation.

Basti News: जिले को बाढ़ग्रस्त घोषित कर मुआवजा देने की मांग

Tue, 06 Oct 2026 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Demand to declare the district flood-affected and provide compensation.
वाल्टरगंज। कुआनो नदी के उफान से बस्ती सदर, हर्रैया और भानपुर तहसील क्षेत्र के कई गांवों में खेत जलमग्न होने से धान समेत अन्य फसलें बर्बाद हो गई हैं। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने जिले को बाढ़ग्रस्त घोषित कर किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की है। सुभासपा जिलाध्यक्ष मनोज राजभर ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बताया कि बस्ती सदर विकासखंड की चंदोखा ग्राम पंचायत कुआनो नदी के किनारे है। नदी में पानी बढ़ने से राजस्व गांव चाईवारी, बक्सई और हर्रैया समेत आसपास के गांवों के खेतों में पानी भर गया। लंबे समय तक पानी में डूबे रहने से धान समेत अन्य फसलें सड़ गईं। प्रभावित किसानों जांगीलाल, गोपीचंद, चंद्रिका चौधरी, संतराम और दयाशंकर राजभर ने बताया कि खाद, बीज और बुआई में लगाई गई पूंजी पानी में डूब गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed