फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Three roads to undergo a makeover before Durga Puja... get ready for a smooth, fast ride.

Basti News: दुर्गा पूजा से पहले तीन सड़कों का होगा कायाकल्प...भर सकेंगे फर्राटा

Tue, 06 Oct 2026 02:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Three roads to undergo a makeover before Durga Puja... get ready for a smooth, fast ride.
बस्ती। शहर की तीन प्रमुख सड़कों का दुर्गा पूजा से पहले कायाकल्प कर दिया जाएगा। इन सड़कों के दुरुस्त होने से न सिर्फ राहगीरों को गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी बल्कि सड़क चौड़ी होने से जाम से भी छुटकारा मिलेगा। तीनों सड़कों का निर्माण तेजी से चल रहा है। निर्माण पूरा होने पर राहगीर फर्राटा भर सकेंगे। इस पर करीब तीन करोड़ 85 लाख रुपये खर्च हो रहे हैं।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी और नगर पालिका के अधीन आने वाली इन सड़कों के सुधार की जिम्मेदारी बस्ती विकास प्राधिकरण (बीडीए) को दी गई है। मंजूरी के बाद चयनित फर्म कार्य प्रारंभ किया था मगर बीच में हुई बारिश ने रफ्तार को रोक दी थी। अब बारिश खत्म होने के बाद कार्य तेजी से कराया जा रहा है। कटरा पानी टंकी से विकास भवन, एसपी कार्यालय, न्यायालय होते हुए दीवानी कचहरी चौराहे तक न्याय मार्ग का चौड़ीकरण शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

सड़क को दोनों ओर से चौड़ा करने के लिए खोदाई कर बोल्डर और गिट्टी डाली जा रही है। वर्तमान में सड़क काफी संकरी है। न्यायालय, कलक्ट्रेट और अन्य सरकारी कार्यालय होने के कारण इस मार्ग पर दिनभर वाहनों का दबाव रहता है। इससे अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। वादकारियों, अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। न्याय मार्ग की चौड़ाई छह मीटर से बढ़ाकर नौ मीटर की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर 1.31 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़क के दोनों किनारों पर सीसी नालियों का निर्माण भी कराया जाएगा। इसी तरह शक्ति चौक से तहसील होते हुए डीएम कार्यालय (शास्त्री चौक) तक कलेक्ट्रेट मार्ग के नवीनीकरण और चौड़ीकरण का काम भी शुरू कर दिया गया है। इसकी चौड़ाई चार मीटर से बढ़ाकर सात मीटर की जाएगी। इस पर करीब 83 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। पटरियों पर खोदाई करके बोल्डर गिट्टी डालकर उस पर रोलर चलाया जा रहा है। लोगों ने बताया कि कहीं-कहीं कम गिट्टी पड़ने से रोलर का दबाव नहीं पड़ रहा है। इससे बाद में सड़क उखड़ सकती है।
चमकने लगी सड़क : कंपनीबाग से राणा प्रताप तिराहा होते हुए कबीर तिराहा होकर आचार्य रामचंद्र शुक्ल तिराहे तक की सड़क चमकने लगी है। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे मार्ग के सुदृढ़ीकरण पर 1.71 करोड़ रुपये खर्च होंगे। अभी इस मार्ग को कबीर तिराहे तक नवीनीकरण किया जा चुका है। उस पर काली गिट्टी का डामरयुक्त लेयर चढ़ाकर प्रेशर दिया जा रहा है। इससे आसानी से राहगीर जल्द ही फर्राटा भरेंगे। यह सड़क जगह-जगह टूट गई थी।
श्रद्धालुओं को होगी सहूलियत
कचहरी मार्ग पर न्यायालय, कलेक्ट्रेट और अन्य सरकारी कार्यालय होने के कारण पूरे दिन वाहनों का भारी दबाव रहता है। इससे अक्सर लंबा जाम लग जाता है और अधिवक्ताओं, फरियादियों, कर्मचारियों तथा आम राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ती है। अधिकारियों का मानना है कि न्याय मार्ग और कलेक्ट्रेट मार्ग के चौड़ीकरण तथा कंपनीबाग–आचार्य शुक्ल चौक मार्ग के सुदृढ़ीकरण से यातायात सुगम होगा और जाम की समस्या में काफी कमी आएगी। वहीं, दुर्गा पूजा में श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत होगी।
कोट:::
तीनों सड़कों पर कार्य प्रारंभ हो गया है। सुदृढ़ीकरण कार्य कंपनीबाग से आचार्य शुक्ल चौक तक कराया जा रहा है। न्याय मार्ग और कलेक्ट्रेट मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य जल्द पूरा करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया है। दुर्गा पूजा से पहले सभी सड़कें बन जाएंगी। -कीर्ति प्रकाश भारती, सचिव, बीडीए, बस्ती।



स्थानीय नागरिक बोले-
शहर के तीन प्रमुख मार्ग के मरम्मत और चौड़ीकरण किए जाने से जाम से निजात संभव है। वाहनों के दबाव के चलते अक्सर चौराहे पर जाम लग जाता है। दुर्गा पूजा के दौरान इन तीनों सड़कों पर दबाव बढ़ जाता है। -सनम सिंह, कंपनीबाग

बारिश से ठप कार्य अब प्रारंभ हो गया है। जल्द ही न्याय मार्ग, कलेक्ट्रेट मार्ग और कंपनीबाग मार्ग के चौड़ीकरण की उम्मीद है। इससे लोगों को आवागमन में आसानी होगी। शहर की ये तीनों सड़कें महत्वपूर्ण हैं। -राजेश चित्रगुप्त, तुर्कहिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed