फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   sadak hadse mein maut

ट्रॉली से गिरकर दो मजदूरों की मौत

Sun, 02 Feb 2020 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
sadak hadse mein maut
ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर दो मजदूरों की मौत
विज्ञापन

बस्ती। फोरलेन पर कप्तानगंज थाने के दुधौरा के पास रविवार को ट्रॉली से गिरकर 18 वर्षीय मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे सीएचसी कप्तानगंज भेजा गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उधर, पैकोलिया थाना क्षेत्र में भी ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर ईंट भट्ठा मजदूर की मौत हो गई।
पैकोलिया थाना क्षेत्र के मुसहा निवासी 18 वर्षीय लालू पुत्र वीर प्रताप ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। पुलिस के अनुसार रविवार को दिन में भट्ठे की ईंट लदी ट्रॉली पर बैठकर लालू दुधौरा की तरफ जा रहा था। अचानक अनियंत्रित होकर लालू ट्रॉली के पीछे गिर गया। सिर के बल गिरने से गंभीर चोट आई। चालक आसपास के लोगों की मदद से उसे सीएचसी कप्तानगंज ले गया, लेकिन पहुंचते ही मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार रविवार की दोपहर करीब दो बजे बस्ती की तरफ ईंट लादकर ले जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठे पैकोलिया थाना क्षेत्र के मौसम गांव निवासी हरिशंकर उम्र 18 वर्ष की अचानक ट्रैक्टर के ब्रेक लेने से वह नीचे गिर गया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाई जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सौदागर राय ने बताया कि परिजनों ने सुलह समझौता कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed