फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Rumors kept flying about distribution of money

Basti News: रुपये, उपहार बांटने की उड़ती रही अफवाह, दौड़ती रही पुलिस

Wed, 10 May 2023 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 10 May 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Rumors kept flying about distribution of money
बस्ती। शहर के तुरकहिया मोहल्ले में मंगलवार देर शाम भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचने लगा तो लोग सकते में आ गए। लोगों को चुनाव को लेकर विवाद होने की आशंका होने लगी। मगर बाद में पता चला कि रुपये व साड़ी बांटने की सूचना के बाद दबिश दी गई थी। इसके बाद पुरानी बस्ती के पठानटोला मोहल्ले से भी ऐसी ही सूचना पर पुलिस पहुंची। हालांकि कहीं से पुलिस को कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन

मंगलवार शाम निकाय चुनाव का प्रचार समाप्त होने के बाद पुलिस के पास जगह-जगह से रुपये, साड़ी आदि उपहार बांटने की शिकायतें आने लगीं। शहर के कोतवाली व पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के अलावा नगर, कलवारी, लालगंज, कप्तानगंज, हर्रैया, गौर, पैकोलिया, रुधौली आदि थानाक्षेत्र से चुनाव में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए उपहार व रुपये देने की शिकायतें आने लगीं। यह सूचनाएं विरोधी उम्मीदवार व उसके समर्थकों के माध्यम से आ रही थीं। सूचनाओं पर पुलिस पहुंची मगर कहीं से इसकी पुष्टि नहीं हो पाई। एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि सभी सूचनाओं पर पुलिस तस्दीक कर रही है। कहीं भी रुपये या उपहार बांटने की पुष्टि हुई तो संबंधित प्रत्याशी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed