फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Rudraksh first and Atharva second in Taekwondo test

Basti News: ताइक्वांडो टेस्ट में रुद्राक्ष प्रथम और अथर्व द्वितीय

Sat, 02 May 2026 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 02 May 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Rudraksh first and Atharva second in Taekwondo test
बस्ती। ताइक्वांडों अकादमी के तत्वावधान में मालवीय रोड स्थित एक निजी हॉस्पिटल परिसर में शुक्रवार को 60वें कलर बेल्ट टेस्ट का आयोजन किया गया। ताइक्वांडो प्रमुख ब्लैक बेल्ट- 4 दान एवं हॉल ऑफ फेम इंडिया पुरस्कार सम्मानित विनीत कुमार के निर्देशन में दस बच्चों ने इसमें हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रुद्राक्ष सिंह प्रथम, अथर्व शुक्ला, श्रेयस सिंह द्वितीय व पार्थ श्रीवास्तव, अरुनया चौधरी और आशी शुक्ला को तृतीय स्थान हासिल किया। जबकि आध्या त्रिपाठी, मरिया जावेद, शाची श्रीवास्तव एवं मानिक श्रीवास्तव ने भी बेहतर प्रदर्शन किए। मुख्य सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती ने सभी बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज के परिवेश में बच्चों के स्वास्थ्य एवं शारीरिक सुरक्षा के लिए मार्शल आर्ट से अच्छा और कुछ नहीं हो सकता है। उन्होंने सभी सफल हुए बच्चों को आशीर्वाद देते हुए आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षक ने बताया कि येलो बेल्ट से ग्रीन बेल्ट के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया गया है। इसमें प्रतिभाग करने वाले बच्चों को विभिन्न तरह की जानकारियां दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed