{"_id":"62ab757460a3603c1a797491","slug":"rto-seezed-3-daggamar-buses-basti-news-gkp440560039","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीओ ने सीज की तीन और डग्गामार बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीओ ने सीज की तीन और डग्गामार बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरटीओ ने तीन और डग्गामार बसों को किया सीज
बस्ती। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के निर्देश पर एक्शन में आए संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) रविकांत शुक्ल व सहायक परिवहन अधिकारी अरुण प्रकाश चौबे की टीमों ने बुधवार को देर रात तीन और डग्गामार बसों को पकड़ कर सीज कर दिया। ये बसें बिना परमिट के दिल्ली, मुंबई व लखनऊ सवारियों को ढो रही थीं। इस प्रकार तीन दिनों के भीतर आरटीओ की ओर से कुल 9 डग्गामार डबर डेकर बसों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
लखनऊ-गोरखपुर फोरलेन पर अवैध बसों का संचालन लंबे समय से हो रहा था। पिछले दिनों जिले में आए सूबे के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने जब इसी फोरलेन पर अवैध बस को पकड़ कर कार्रवाई कर दी तो परिवहन विभाग सवालों के घेरे में आया था। मंत्री ने इसके लिए आरटीओ को नियमित कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।
मंगलवार को आरटीओ प्रवर्तन रविकांत शुक्ल, एआरटीओ प्रशासन अरुण प्रकाश चौबे व यात्री कर अधिकारी राजेंद्र प्रसाद की टीम ने मड़वानगर टोल प्लाजा व चैनपुरवा पुल के पास जांच के दौरान छह बसें पकड़ लिया था और बुधवार को दूसरे दिन भी तीन अन्य बसों को अवैध रूप से संचालित होते पकड़ लिया। आरटीओ प्रवर्तन रविकांत शुक्ल ने बताया कि यह चेकिंग लगातार चालू रहेगी और किसी भी दशा में अवैध बसों का संचालन नहीं होने पाएगा।