{"_id":"640e1eeb4535ca80d7011e94","slug":"rto-officer-in-office-basti-news-c-7-1-82608-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आरटीओ आंकड़े तैयार करने में व्यस्त, डग्गामार वाहन कर रहे जिंदगी से खिलवाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आरटीओ आंकड़े तैयार करने में व्यस्त, डग्गामार वाहन कर रहे जिंदगी से खिलवाड़
विज्ञापन
- बड़ेवन फ्लाईओवर बना डग्गामार वाहनों का अड्डा
- पुलिस चौकी और यातायात पोस्ट होने के बावजूद नहीं लग रही लगाम
- लखनऊ, दिल्ली व गोरखपुर तक संचालित होती हैं यह बसें
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। एक तरफ आरटीओ कागजी आंकड़े तैयार करने में व्यस्त हैं, वहीं डग्गामार वाहन संचालक बेरोकटोक बसों व टैक्सियों को संचालित कर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। डग्गामार वाहनों के खिलाफ मुख्यमंत्री की नाराजगी के बावजूद बस्ती में अवैध तरीके से वाहनों का संचालन धड़ल्ले से हो रहा है। यही नहीं यहां बड़ेवन फ्लाईओवर जिले का सबसे बड़ा डग्गामार वाहनों का अड्डा बन चुका है। फिर भी जिम्मेदार इस पर लगाम नहीं लगा पा रहे हैं।
शहर के बड़ेवन चौराहा, मूड़घाट चौराहा, पटेल चौक, पॉलिटेक्निक चौराहा व नगर थाना क्षेत्र के फुटहिया चौराहे पर दिन भर अवैध तरीके से संचालित बसों, ट्रैवलर व अन्य वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है। यहां डीलक्स व सुपर डीलक्स बसें राजधानी से लेकर प्रमुख महानगरों तक की सेवा देती हैं। इसके बावजूद इन डग्गामार वाहनों पर परिवहन विभाग व पुलिस प्रशासन लगाम नहीं लगा पा रहा है।
सबसे बुरी स्थिति बड़ेवन चौराहे की है। यहां दिन भर डग्गामार वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है, जबकि यहां पुलिस चौकी और यातायात पोस्ट दोनों का संचालन शुरू हो चुका है। परिवहन विभाग के जिम्मेदार प्रवर्तन अधिकारी की तैनाती न होने की बात कहते हैं, तो पुलिस प्रशासन सब कुछ जानते हुए भी मूकदर्शक बना रहता है।
विज्ञापन
--
-डग्गामार वाहनों के खिलाफ औचक कार्रवाई की जाती है। किसी भी चौराहे पर डग्गामार वाहनों को न खड़े होने के लिए इंतजाम किया जाएगा और औचक निरीक्षण के दौरान जो भी अवैध तरीके से चल रहे वाहन पाए जाएंगे, उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी
- पंकज कुमार सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन, बस्ती।