फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Route diversion of big vehicles going towards Ayodhya started

Basti News: अयोध्या की तरफ जाने वाले बड़े वाहनों का रूट डायवर्जन शुरू

Tue, 14 Jan 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 14 Jan 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Route diversion of big vehicles going towards Ayodhya started
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। महाकुंभ में पौष पूर्णिमा स्नान व मकर संक्रांति पर्व पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए फोरलेन से होकर अयोध्या की तरफ जाने वाले बड़े व्यावसायिक वाहनों को रूट डायवर्ट कर दिया गया है।
सोमवार को तड़के दो बजे से नगर थाना क्षेत्र के फुटहिया ओवरब्रिज के पास से बड़े वाहनों को कलवारी-टांडा मार्ग पर भेजा जा रहा है, ताकि वे आंबेडकरनगर होते हुए गंतव्य को पहुंच सकें।
विज्ञापन

सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि 15 जनवरी की रात 11 बजे तक डायवर्जन प्रभावी रहेगा। यातायात प्रभारी अवधेश तिवारी ने बताया कि फुटहिया मोड़ से रात दो बजे से रूट डायवर्जन लागू कराने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात व पुलिसकर्मी वाहनों को एक-एक कर डायवर्ट कराने में जुटे रहे। छोटे वाहन/सवारी गाड़ियां पूर्व की भांति संचालित होती हो रहे हैं। इन्हें नहीं रोका जा रहा है।

बस्ती में फुटहिया ओवरब्रिज से कलवारी-टांडा मार्ग पर भारी वाहन (ट्रक, कंटेनर, मालवाहक) जो लखनऊ, सीतापुर, मुरादाबाद, झांसी, दिल्ली, राजस्थान की तरफ जाने वाले वाहनों को डायवर्ट कराकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से आगे के लिए भेजा जा रहा है, ताकि भारी वाहन अयोध्या में प्रवेश न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed