फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Route diversion... convenience for small vehicles

Basti News: रूट डायवर्जन... छोटे वाहनों को मिली सहूलियत, बड़े वाहनों के लिए सील रहा हाईवे

Wed, 17 Apr 2024 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 17 Apr 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Route diversion... convenience for small vehicles
आज मध्य रात तक अयोध्या की तरफ नहीं जाने दिए जाएंगे वाहन, बैरिकेडिंग
विज्ञापन

हाईवे पर जगह- जगह मुस्तैद हुई पुलिस, भारी वाहनों को किया जा रहा डायवर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। श्रीराम नवमी पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है। अयोध्या में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ के मद्देनजर हाईवे सील कर दिया गया है। मंगलवार को सुबह से ही जगह-जगह बैरिकेडिंग कर वाहनों को अयोध्या की तरफ जाने से रोका जाने लगा। इस दौरान छोटे चार पहिया वाहनों एवं दो पहिया वाहनों को सहूलियत दी जा रही थी। जबकि बड़े वाहन, ट्रक, ट्रेलर, प्राइवेट बस आदि वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया। इससे हाईवे पर अयोध्या जाने वाले श्रद्धालु एवं लोकल राहगीर ही दिखाई पड़े।
चैत्र रामनवमी पर अयोध्या में आसपास के जनपदों के श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। इस बार यह उत्सव और खास है। भव्य राममंदिर में विराजे श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। गैर प्रांतों से लेकर देश-विदेश के श्रद्धालुओं का यहां डेरा जमा हुआ है। अयोध्या में भीड़ प्रबंधन को लेकर बस्ती में भी अलर्ट है। प्रशासन रामनवमी से 24 घंटे पहले ही हाईवे बंद करा दिया है। केवल लोकल राहगीर एवं छोटे चार पहिया वाहनों को हाईवे पर चलने की अनुमति मिल रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा भारी वाहनों को फुटहिया चौराहे से टांडा रोड की ओर डायवर्ट कर दिया जा रहा है। यहां बैरिकेडिंग के पास पुलिस कर्मी मुस्तैद हैं। कप्तानगंज, हर्रैया और छावनी में भी अयोध्या की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई है। पूरे दिन एक भी भारी वाहन अयोध्या की तरफ नहीं जाने दिए गए। हाईवे पर रोजाना की तरह वाहनों की चहलकदमी नहीं दिखी। केवल छोटे वाहन एवं लोकल राहगीर ही हाईवे पर चलते हुए देखे गए। आवश्यक सामग्रियों के वाहन चलते रहे। दूध, ब्रेड एवं सब्जी से लदे वाहनों के आवागमन में व्यवधान नहीं खड़ा किया गया। यह वाहन आते- जाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
श्रद्धालुओं से भरी रही अयोध्या जाने वाली बस
रोडवेज डिपो की ओर से श्रद्धालुओं को अयोध्या पहुंचाने के लिए बसों के विशेष इंतजाम किए गए हैं। राम नवमी तिथि में पवित्र सरयू में डुबकी लगाने के लिए एक दिन पहले से ही श्रद्धालुओं का अयोध्या जाना शुरू हो गया है। दिन भर अयोध्या के लिए बसों का बारी-बारी से इंतजाम होता रहा। कुछ ही देर में श्रद्धालुओं से भरी बस रवाना होती रही। यह क्रम रात भर चलता रहा। रोडवेज पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई।

...
16 अप्रैल से हाईवे हुआ बंद
16 अप्रैल को दोपहर दो बजे से भारी एवं छोटे वाहनों के लिए हाईवे बंद कर दिया गया है। 17 अप्रैल मध्य रात तक इन वाहनों को बस्ती से अयोध्या की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। हाईवे पर 19 अप्रैल रात आठ बजे तक के लिए डायवर्जन किया गया है। लांग रूट के ऐसे वाहन पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे अथवा अन्य वैकल्पिक मार्ग से होकर अपने गंतव्य तक जाएंगे। अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि यातायात निदेशालय के निर्देश के अनुसार यह डायवर्जन किया गया है। सभी डायवर्जन प्वाइंट पर पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed