फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Root change today at 8 pm at night

कांवड़ यात्रा : आज रात आठ बजे से फोरलेन पर लागू होगा डायवर्जन

Sat, 23 Jul 2022 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Root change today at 8 pm at night
कांवड़ यात्रा : आज रात आठ बजे से फोरलेन पर बदल जाएगा रास्ता
विज्ञापन

बस्ती। जल भरने के लिए शनिवार को शिव भक्तों का जत्था अयोध्या रवाना होगा। कांवड़ मेले की तैयारियों को जिला प्रशासन अंतिम रूप दे चुका है। आगामी (26 जुलाई) तेरस पर उमड़ने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण की चाक-चौबंद व्यवस्था बनाई गई है। शनिवार रात आठ बजे से मंगलवार रात आठ बजे तक फोरलेन पर वाहन नहीं चल सकेंगे। उन्हें परिवर्तित मार्ग से आवागमन करना होगा। गोरखपुर की तरफ से आने वाले वाहनों को खलीलाबाद से और लखनऊ की तरफ से आने वाले वाहनों को बाराबंकी से मोड़ दिया जाएगा।
एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि डायवर्जन का सख्ती से पालन कराया जाएगा। सावन के तेरस पर बड़ी संख्या में शिव भक्त अयोध्या के सरयू तट से जल भरते हैं। पैदल चलते हुए जिले के भद्रेश्वरनाथ धाम में भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। इस बार तेरस 26 जुलाई को है। दो दिन पहले ही यानी 23 जुलाई को कांवड़िए जल भरने के लिए अयोध्या के लिए निकलेंगे। विविध वाहनों से और पैदल नाचते-गाते जाने वाले भक्तों की सुरक्षा प्रशासन और पुलिस के लिए किसी परीक्षा से कम नहीं है।
विज्ञापन

इस बार जलाभिषेक के लिए अनुमानित पांच लाख कांवड़ यात्रियों के हिसाब से प्रशासनिक मशीनरी प्रबंध करने का दावा कर रही है। 23 से 26 जुलाई के बीच चलने वाली कांवड़ यात्रा के 72 घंटे के दौरान हाई अलर्ट होगा। प्रशासन के अलावा पुलिस, नगर पालिका, विद्युत, चिकित्सा, पीडब्ल्यूडी, अग्निशमन आदि विभाग के अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
फोरलेन पर इस तरह होगा डायवर्जन
- गोरखपुर से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहनों को संतकबीरनगर से डायवर्ट कर बखिरा, नंदौर, खेसरहा, बांसी होते हुए आगे रवाना किया जाएगा।
- गोरखपुर से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन (सरकारी बस) बस्ती बड़ेवन ओवरब्रिज से मनौरी, बेवा चौराहा (डुमरियागंज) से उतरौला, गोंडा होते हुए लखनऊ जाएंगी।
- आंबेडकरनगर-टांडा से बस्ती की तरफ आने वाले वाहनों को कलवारी-धनघटा मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा।
- लखनऊ, अयोध्या की तरफ से आने वाले वाहनों को कटरा, लकड़मंडी से नवाबगंज मनकापुर की ओर और गोंडा से आने वाले वाहनों को नवाबगंज से ही डायवर्ट कर मनकापुर, उतरौला, डुमरियागंज, बांसी, नन्दौर, बखिरा होते हुए गोरखपुर भेजे जाने की व्यवस्था होगी।
- लखनऊ-बाराबंकी की तरफ से गोरखपुर व बस्ती की तरफ जाने वाले वाहनों को रोककर सुविधानुसार डायवर्ट करने की व्यवस्था होगी।
----------
शहर में इस तरह होगा डायवर्जन
- राष्ट्रीय राजमार्ग के दक्षिणी तरफ से शहर में आने वाले वाहनों को फुटहिया से डायवर्ट कर नेशनल हाईवे से एक किमी आगे मूड़घाट- बड़ेवन चौराहे से कटरा होते हुए शहर के अन्दर जाने दिया जाएगा।
- पुराना डाकखाना चौराहे पर बैरियर लगाकर बस्ती क्लब की तरफ या कांवड़ियों के रास्तों पर किसी भी प्रकार के वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा।
- अटल प्रेक्षागृह तिराहे पर बैरियर लगाकर कांवड़ियों के समूह वाहनों को पुराना डाकखाना की तरफ आने की मनाही होगी।
- शास्त्री चौक कलेक्ट्रेट चौराहे पर बैरियर लगाकर रामचन्द्र शुक्ल तिराहे की ओर किसी भी वाहन का प्रवेश वर्जित होगा। जिनको शहर से बाहर जाना है, उन्हें मूड़घाट-बड़ेवन के रास्ते की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
- सिविल लाइंस चौराहे पर बैरियर लगाकर चेतक तिराहे के रास्ते पर वाहनों का आवागमन वर्जित होगा।
- लालगंज, महुली या संतकबीर नगर तक की यात्रा करनी है उन्हें सिविल लाइन्स से डायवर्ट कर अस्पताल चौराहा से कैली सोनूपार होते हुए भेजा जाएगा।
- सोनूपार चौकी की ओर से शहर की तरफ आने वाले वाहनों को यहीं से कैली मार्ग पर डायवर्ट कर दिया जाएगा। यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी सीओ सदर को सौंपी गई है।

- कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए दो मार्गों को आकस्मिक स्थिति के लिए सुरक्षित किया गया है। रोडवेज के पीछे गड़गोड़िया होते हुए कांशीराम आवास के रास्ते डारीडीहा निकलने वाला मार्ग व डारीडीहा से टांगपार होते हुए भद्रेश्वरनाथ मंदिर तक जाने वाला मार्ग शामिल है। इन मार्गों पर सभी वाहनों का आवागमन वर्जित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed