Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Roadways operated 90 buses for PET candidates

Basti News: पीईटी अभ्यर्थियों के लिए रोडवेज ने चलाईं 90 बसें

Mon, 02 Nov 2026 02:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Roadways operated 90 buses for PET candidates
बस्ती। पीईटी समाप्त होने के बाद घर लौटने वाले अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने रविवार को 90 बसों की व्यवस्था की। नियमित बसों के अलावा 39 अतिरिक्त बसें चलाई गईं। 10 बसें आरक्षित रखी गईं। यात्रियों की संख्या को देखते हुए हर 10 मिनट पर बसें रवाना की गईं। इसके बावजूद देर शाम तक बस स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ रही।
विज्ञापन



परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए सुबह पांच बजे से ही बसों का संचालन शुरू कर दिया गया था। गोंडा, अयोध्या, अंबेडकरनगर, बलरामपुर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, देवरिया और संतकबीरनगर जाने वाले अभ्यर्थियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई। परीक्षा
विज्ञापन




छूटने के बाद एक साथ बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के पहुंचने से बस स्टेशन पर भीड़ बढ़ गई। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कल्पना श्रीवास्तव टीम के साथ बसों के संचालन की निगरानी करती रहीं। उन्होंने बताया कि यात्रियों की संख्या के अनुसार बसें रवाना की गईं और जरूरत के लिए अतिरिक्त बसें आरक्षित रखी गई थीं। देर रात तक संचालन पर नजर रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




उधर, रेलवे स्टेशन पर भी परीक्षार्थियों की भीड़ का दबाव रहा। सुबह दूसरे शहरों से बस्ती आने वाली अप ट्रेनों में यात्रियों को बैठने की जगह नहीं मिली, जबकि शाम को परीक्षा समाप्त होने के बाद डाउन ट्रेनों में भी भीड़ बढ़ गई। कई यात्रियों को ट्रेन के इंतजार में घंटों स्टेशन पर बिताने पड़े। इस दौरान जीआरपी और आरपीएफ की टीम यात्रियों की मदद और व्यवस्था संभालने में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed