{"_id":"6897aaaf12aa501730071617","slug":"roadways-buses-fell-short-when-crowds-thronged-basti-news-c-207-1-bst1005-141744-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: उमड़ी भीड़ तो कम पड़ गईं रोडवेज की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: उमड़ी भीड़ तो कम पड़ गईं रोडवेज की बसें
Sun, 10 Aug 2025 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 10 Aug 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा के चलते शनिवार को बसों में खासी भीड़ उमड़ी। बस अड़ा से रवाना होने वाली हर बस ठसाठस भरी नजर आई। बहुत से यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ा। बस में प्रवेश के लिए महिलाओं को अच्छा खास संघर्ष करना पड़ा। जो महिलाएं छोटे बच्चों के साथ थीं, उन्हें ज्यादा समस्या हुई, 30 से 40 किमी. दूरी तक महिलाएं खड़ी होकर सफर कीं। भीड़ के आगे बसें कम पड़ गईं।
रक्षाबंधन पर अपने भाइयों से मिलने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं निकलीं। ऐसे में लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर समेत आसपास के अन्य जिलों को जाने वाली बसों में भीड़ बेकाबू नजर आई। रोडवेज बस अड्डे पर किसी भी बस के लगते ही भीड़ अंदर जाने के लिए टूट पड़ती। मिनट भर के अंदर फुल हो जाती। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रोडवेज कर्मियों ने मोर्चा संभाला। इस बार महिला के साथ पुरुष सहयात्री को भी निशुल्क यात्रा की सुविधा के चलते ही भीड़ ज्यादा उमड़ी। कई बसों में धक्का-मुक्की और झड़प की घटनाएं भी हुईं। बस अड्डा पर दोपहर पौने एक बजे अकबरपुर जाने के लिए बस के आते ही यात्रियों में मारामारी होने लगी थी। बस्ती बस अड्डे पर दिल्ली जाने वाली कई बसें लेट हो गईं थी, इसके लिए चलते सांसत हुई।