फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Roadways buses

रोडवेज बसों का चक्का जाम, देर शाम तक भटकते रहे यात्री

Wed, 09 Oct 2019 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses
बस्ती में रोडवेज पर बस तोड़ने के विरोध में पुलिस के खिलाफ नारे बाजी करते कर्मचारी। - फोटो : BASTI
रोडवेज बसों का चक्का जाम, देर शाम तक भटकते रहे यात्री
विज्ञापन

बस्ती। छात्र नेता की हत्या से नाराज भीड़ ने रोडवेज बसों में तोड़फोड़ की। रोडवेज प्रशासन ने क्षतिग्रस्त बसों को वर्कशॉप भेज दिया। डिपो से बसों का संचालन पूरी तरह से ठप हो गया। लखनऊ और गोरखपुर से आने वाली सेवाएं भी रोक दी गईं। सवारी न मिलने से यात्री देर शाम तक इधर-उधर भटकते रहे।

रोडवेज एवं अनुबंधित करीब 15 बसों को गुस्साई भीड़ ने निशाना बनाया। बसों के शीशे का टुकड़ा डिपो में इधर-उधर बिखरा मिला। रोडवेज कर्मियों ने एआरएम के निर्देश पर बसों को वर्कशॉप में खड़ा कर संचालन रोक दिया। भीड़ के डर से ग्रामीण अंचलों में जाने वाली बसों तक का संचालन रोकना पड़ा। डिपो से सोनौली, दिल्ली, कानपुर, आगरा, बनारस, आजमगढ़, बलिया, मऊ तक की सेवाएं ज्यादातर शाम से ही चलती हैं। ऐसे में महानगरों की यात्रा करने वाले यात्री देर शाम तक भटकते रहे। डुमरियागंज से सपरिवार दिल्ली की यात्रा के लिए आए राम भवन ने बताया कि करीब दो घंटे से बस का इंतजार कर रहे हैं। गोरखपुर से भी दिल्ली की कोई सेवा नहीं मिल रही है। घर लौटने के लिए भी कोई साधन नहीं मिल रहा है। रोडवेज में तोड़फोड़ की खबर लगते ही प्राइवेट वाहनों ने भी शहर छोड़ दिया। इससे कामकाज के चलते सुबह शहर आने वाले दैनिक यात्रियों को घर लौटने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed