{"_id":"62e2d60e7c6d0d451d4e1be7","slug":"roads-damaged-in-light-rains-basti-news-gkp445281776","type":"story","status":"publish","title_hn":"हहर की सड़कों पर बारिश की मार, गड्ढे ही गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हहर की सड़कों पर बारिश की मार, गड्ढे ही गड्ढे
विज्ञापन
हल्की बारिश में ही टूट गईं सड़कें, झमाझम होगी तो क्या होगा
बस्ती। जनपद में अभी तक ठीक से बरसात भी शुरू नहीं हुई है। बावजूद इसके, शहर की जर्जर सड़कें कीचड़ से सराबोर हो चुकी हैैं। लिहाजा शहरवासियों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
हल्की फुहार पड़ने के साथ ही नगर पालिका क्षेत्र की टूटी सड़कों पर राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है लेकिन, जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए हैं। हल्की बारिश होते ही बदहाल सड़कों पर बने गड्ढों में पानी भर जाता है। शहर के मालवीय रोड, शास्त्री चौक से रोडवेज रोड, बड़ेवन से कटरा रोड, रोडवेज से दक्षिण दरवाजा, ब्लॉक रोड, गांवगोड़िया रोड व दक्षिण दरवाजा से रेलवे स्टेशन रोड की जर्जर सड़कें मुसीबत बढ़ा दी हैं।
सड़क ों पर बने अनगिनत गड्ढे राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। जबकि अभी महज तीन महीने पहले नगर पालिका प्रशासन ने मालवीय मार्ग सहित अन्य सड़कों पर 16 लाख रुपये खर्च कर गड्ढा मुक्त कराया था। बावजूद इसके सड़क की दशा नहीं सुधरी है और वह सड़कें उससे भी बदतर हालत में पहुंच चुकी हैं। यही नहीं, शहर के वार्डों की सड़कें और भी बदतर हालत में हैं, जिससे सड़कों पर भरा गंदा पानी घरों में घुस रहा है और नागरिकों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। सबसे बुरी स्थिति मालवीय रोड की हो चुकी है। जहां हर कदम पर बने गड्ढे दुर्घटना की आशंका व्यक्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
---
सड़कों की मरम्मत करवाकर दी जाएगी सुविधा
नगर पालिका के ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि सड़कों के खराब होने की जानकारी है। इसे सर्वे करवाकर बरसात बाद ही दुरुस्त करवाया जाएगा और राहगीरों को बेहतर सड़क उपलब्ध कराई जाएगी।