फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Road to forensic lab and ITI will be built with Rs 3.25 crores

Basti News: सवा तीन करोड़ से बनेगी फॉरेंसिक लैब व आईटीआई की सड़क

Wed, 16 Oct 2024 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 16 Oct 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Road to forensic lab and ITI will be built with Rs 3.25 crores
निर्माणाधीन फाॅरेंसिक लैब को जाने वाली जर्जर सड़क
- पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड एक ने भेजा 1.4 किमी सड़क बनाने का प्रस्ताव
विज्ञापन

- राज्य सड़क निधि से बनेगी बस्ती-महसों मार्ग से लैब तक की रोड
- प्रति किमी 2 करोड़ 31 लाख 80 हजार रुपये किए जाएंगे खर्च
---
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले के सदर ब्लॉक के शोखापुरवा में बनाए जा रहे विधि विज्ञान प्रयोगशाला यानी कि फॉरेंसिक लैब व पहले से निर्मित आईटीआई चिलवनिया तक के पहुंच मार्ग का निर्माण पीडब्ल्यूडी का निर्माण खंड करवाएगा। बस्ती-महसों मार्ग से यहां तक के 1.4 किमी एप्रोच रोड के निर्माण के लिए 3 करोड़ 24 लाख 52 हजार रुपये खर्च किए जाने का अनुमान लगाया गया है। निर्माण खंड ने इसके लिए कार्ययोजना व इस्टीमेट शासन को भेज दिया है। इससे इन दोनों सरकारी संस्थानों के अलावा कुआनो नदी के किनारे बसे दर्जनों गांवों के राहगीरों का आवागमन बेहतर हो जाएगा।
बस्ती-महसों मार्ग स्थित कुआनो नदी के किनारे बसे शोखापुरवा गांव में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र चिलवनिया का निर्माण पूरा हुए दो साल बीत हो चुके हैं। दूसरी तरफ पिछले वर्ष ही गृह विभाग ने मंडल स्तरीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला का निर्माण शुरू करवा दिया है। इसके भी इसी दिसंबर तक पूरा हो जाने की उम्मीद है। यहां पहले से सपा सरकार में बनी सड़क टूट कर जर्जर हो चुकी है। यहां पहुुंचने के लिए दुश्वारी झेलनी पड़ती है। य
विज्ञापन

ही नहीं मुख्य मार्ग से लैब व आईटीआई तक की सड़क पगडंडी के रूप में प्रयोग की जाती है। इधर अधिकारियों के निरीक्षण का दौर भी चल रहा है। मंडल स्तरीय प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारी लगातार मौके पर पहुंच कर मुआयना कर रहे हैं। दूसरी तरफ लैब का निर्माण करने वाले पीडब्ल्यूडी भवन खंड के सहायक अभियंता अखिलेश सिंह व इं. आरपी चौधरी ने भी अधिकारियों के सामने यहां तक पहुंचने वाले मार्ग के बारे में अधिकारियों का बताया और पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड एक के अधिशासी अभियंता अवधेश कुमार को पत्र लिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के निर्देश व विभागीय पत्राचार के अनुसार एक्सईएन ने सहायक अभियंता उमेश कुमार विश्वकर्मा व हरेराम प्रसाद की टीम से सर्वे करवाकर पूरे 1.4 किमी पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए 3 करोड़ 24 लाख 52 हजार रुपये का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। यहां 2 करोड़ 31 लाख 80 हजार रुपये प्रति किमी खर्च का अनुमान लगाया गया है। इस मार्ग के बन जाने से लैब में पहुंचने वाले लोगों, ग्रामीणों व आईटीआई के विद्यार्थियों का आवागमन आसान हो जाएगा।

---
लैब व आईटीआई मार्ग के लिए भेजा गया प्रस्ताव

फॉरेंसिक लैब व उसी से सटे राजकीय आईटीआई तक पहुंचने के लिए सड़क निर्माण करवाया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। मंजूरी मिलते ही आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

- इं. अवधेश कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड एक बस्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed