{"_id":"64c6b1e60437c52a00079504","slug":"road-construction-basti-news-c-207-1-sgkp1004-2059-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सड़कों की उखड़ी गिट्टियां और गड्ढे के कारण आने जाने में कठिनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सड़कों की उखड़ी गिट्टियां और गड्ढे के कारण आने जाने में कठिनाई
Mon, 31 Jul 2023 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 31 Jul 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
बनकटी। ब्लॉक क्षेत्र में करीब दर्जनभर सड़कें मरम्मत के अभाव में खराब हो रही है। इन गिट्टियां मार्ग से उखड़ रही हैं, जिससे राहगीरों को आने जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। गिटि्टयां उखड़ने से सड़क पर हल्के वाहन चलाने पर फिसलन होती है।
बनकटी से गंगौरी होते हुए चिंताखोर, महादेवा लालगंज से कठैचा बड़गो मार्ग, अमर डोभा से चैनपुर, छबिलहा, कैथवलिया से अमर डोभा, टिकवाजोत से भरवलिया मार्ग, पक्का बाजार से गड़ौना मार्ग, डेल्हापार से चुसवा, खरवनिया आदि मार्गों टूट चुके हैं। इनमें बने गड्ढे राहगीरों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। बारिश के बाद उक्त मार्गों पर चलना घातक हो जाता है।
स्थानीय निवासी सचिदानंद यादव, राम अशीष यादव ने बताया कि अमर डोभा से खड़ोहा और कैथवलिया से छबिलहा मार्ग का लंबे समय से मरम्मत नहीं हुआ। रामवृक्ष चौधरी ने बताया कि टिकवाजोत से डिहीखास होते हुए भरवलिया मार्ग पर बारिश के बाद चलना खतरनाक साबित होता है। बीडीओ केदारनाथ कुशवाहा ने बताया कि अवर अभियंता व सचिव को निर्देश दिया गया है कि क्षेत्र में खराब हो चुकी सड़कों का सर्वे कर रिपोर्ट दें। सर्वे रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजकर मार्ग मरम्मत व निर्माण की मांग की जाएगी।