{"_id":"61291fab8ebc3e79f63d27a0","slug":"road-built-start-basti-news-gkp406997695","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की 16 प्रमुख सड़कों का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की 16 प्रमुख सड़कों का निर्माण शुरू
विज्ञापन
पोखरनी-नगहरा मार्ग पर निर्माण कार्य करते मजदूर व रोलर। संवाद
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की 16 प्रमुख सड़कों का निर्माण शुरू
- प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क का हो रहा निर्माण
- 6.025 किमी सड़क पर खर्च होंगे 354.29 लाख
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पोखरनी-नगहरा मार्ग समेत जिले की 16 महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण शुरू कर दिया है। अब यह सड़कें तीन मीटर की जगह दोनों पटरियों समेत साढ़े सात मीटर चौड़ी बनाई जाएगी ताकि दोनों तरफ से वाहनों का आवागमन आसान हो सके।
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने जिले की 16 उन सड़कों को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत निर्माण करवाना शुरू किया है, जो अयोध्या-गोरखपुर फोरलेन, एलडी रोड व अन्य स्टेट हाइवे से सीधे तौर पर जुड़ी हुई हैं। लंबे समय से उनके नवनिर्माण व चौड़ीकरण की जरूरत बनी हुई थी। इसी में पोखरनी-नगहरा मार्ग भी एक है। तीन मीटर चौड़ी यह सड़क इतनी संकरी थी कि इस पर सामने से भारी वाहन आ जाने पर दूसरे वाहनों को खेतों अथवा बागों में उतरने की मजबूरी हो जाती थी। यही नहीं इस पर कई बार पीडब्ल्यूडी ने धन व्यय करवाकर मरम्मत कराया, लेकिन कुछ ही महीनों में ध्वस्त होने से राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। जबकि इस मार्ग से कप्तानगंज, दुबौलिया व बहादुरपुर ब्लॉक के सैकड़ों गांवों के राहगीरों का जिला मुख्यालय व आंबेडकरनगर तक का आवागमन बाधित होता था। इसके चलते कप्तानगंज से फुटहिया होकर पोखरनी चौराहे तक पहुंचने में राहगीरों को 30 किमी की दूरी तय करनी पड़ती थी। जबकि इस मार्ग के बन जाने से यह दूरी सिमट कर महज दस किमी हो जाएगी।
354.29 खर्च कर बनेगी बेहतर सड़क
बस्ती। आरईडी के अवर अभियंता बेचनराम व राजेश श्रीमालि ने बताया कि इस सड़क पर कुल 354.29 लाख रुपये व्यय किए जाने हैं। इसके निर्माण व पांच साल तक रखरखाव की जिम्मेदारी कार्यदायी कंपनी ओम ट्रेडर्स को दी गई है। कंपनी को हर हाल में साल भीतर पूरी सड़क का निर्माण पूरा कर देना है। वहीं, कंपनी के प्रोप्राइटर राम फेर यादव ने बताया कि सड़क को गुणवत्तापूर्ण तरीके से बेहतर बनाया जा रहा है ताकि मरम्मत के नाम पर दोबारा धन का अपव्यय न हो सके। बताया कि पोखरनी-नगहरा मार्ग की आबादी वाले हिस्से में सीसी रोड का निर्माण किया जाएगा और इस सड़क पर तीन जगहों पर साढ़े सात मीटर चौड़े तीन ह्यूम पाइप के पुलियों का भी निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
इन सड़कों का हो रहा निर्माण
रामनगर ब्लॉक में डिड़ईमाफी से भानपुर-धवाय मार्ग (6.525 किमी.)
कप्तानगंज ब्लॉक में रामजानकी मार्ग से किशुनपुर (5.525 किमी.)
कुदरहा ब्लॉक में रामजानकी मार्ग स्थित गायघाट से प्यारेपुर (9.125 किमी.)
रुधौली में रुधौली-बखिरा मार्ग से नकहा मार्ग (5.00 किमी.)
कप्तानगंज में कप्तानगंज-नगर मार्ग से रमवापुरकला (7.765 किमी.)
बहादुरपुर में पोखरनी चौराहा से नगहरा तक (6.025 किमी.)
सांऊघाट में बस्ती-बांसी मार्ग से कटेशर वाया धमौरा (7.900 किमी.)
रामनगर में बस्ती-डुमरियागंज मार्ग से हसनगंज-शंकरपुर (14.150 किमी.)
रुधौली में रुधौली-बखिरा मार्ग से पोखरभीटी वाया हटवा (14.150 किमी.)
बहादुरपुर में पिपरागौतम-धौरहरा मार्ग से सोनिहा घाट (8.500 किमी.)
बहादुरपर में बस्ती-टांडा मार्ग से कुसौरा-सोनिहा घाट (7.700 किमी.)
बहादुरपर में बस्ती-टांडा मार्ग से डारीडीहा से गौरिया (14.150 किमी.)
सल्टौआ में महनुआ-दसिया मार्ग से फरेंदिया (5.200 किमी.)
बनकटी में देईसाड़ से हरैया (5.00 किमी.)
कप्तानगंज में रामजानकी मार्ग से परखती-पोखरा (6.00 किमी.)
हर्रैया में विक्रमजोत-टूटीभीटी मार्ग से सेमरा (5.700 किमी.)
जिले में 16 सड़कों के चौड़ीकरण व पुनर्निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है। इन सड़कों को गुणवत्तापूर्ण करने का निर्देश दिया गया है ताकि संबंधित निर्माणदायी कंपनियों को पांच साल तक उनके बेहतर रखरखाव में अनावश्यक धन न व्यय करना पड़े। अभी सड़क गिट्टी डाली जा रही है। बरसात में उतना ही काम होगा, जिससे सड़क निर्माण को नुकसान न हो।
- अरविंद कुमार, एक्सईएन, डीआरडी बस्ती।